क्‍लिनिक में नर्स के साथ संबंध बना रहा था कर्नल, जवानों ने पोस्ट कर दी VIDEO क्लिप, अब सेना लेगी एक्‍शन

नई दिल्‍ली। सेना ने एक कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्‍वायरी के आदेश दिए हैं। कर्नल पर घटना क्‍लिनिक के अंदर एक नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। सेना ने ये कदम एक वीडियो सामने आने के बाद उठाया है। घटना पंजाब का है। कर्नल को यहां भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पॉलिक्लिनिक में पकड़ा गया था यहां मामले की जांच शुरू हो चुकी है। आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाने मामले के सामने आने के बाद सभी कमांड को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आर्मी चीफ ने कहा है कि सेना में नैतिक अधमता और वित्तीय अव्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई होगी और ऐसे मामलों का सख्ती से निपटारा किया जाएगा।

क्‍या है पूरा मामला

क्‍या है पूरा मामला

दरअसल कर्नल का तथाकथित सेक्स वीडियो जवानों की ओर से पोस्ट किया गया जिसके बाद कर्नल को गिरफ्तार किया गया। रक्षा मंत्रालय को इस मामले में इसी वीडियो क्लिप के जरिए जानकारी दी गई है।

रक्षा मंत्रालय के सामने पेश किया VIDEO

रक्षा मंत्रालय के सामने पेश किया VIDEO

जवानों ने रक्षा मंत्रालय के समक्ष इस वीडियो को सबूत के तौर पर पेश किया है। दो जवानों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा कि सेवा में रहने के दौरान कर्नल ने कथित रूप से एक नर्स के साथ अपने ऑफिस के अंदर संबंध बनाए। जवानों ने यह भी कहा कि कर्नल उनके साथ गलत व्यवहार करते थे और उन्हें सबक सिखाने के लिए वीडियो शूट किया।

कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है

कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है

सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी तो गठित कर दी है इसके साथ ही इंफेंट्री सेना बटालियन के जवानों की तरफ से पेश किए सबूत और दावों की भी जांच की जाएगी। बता दें कि अधिकारी को आर्मी एक्ट सेक्शन 123 के तहत रिटायरमेंट के बाद वापस बुलाया गया था। हालांकि आरोप सिद्ध होने पर कर्नल के खिलाफ सेना के कानूनों और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कर्नल का कोर्ट मार्शल भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+