क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र: बेटी ने अपनी मां की कोख से दिया अपने बच्चे को जन्म

महाराष्ट्र के पुणे में एक बेटी ने अपनी मां की कोख से बच्चे को जन्म दिया है। ये सुनने में भले अजीब लग रहा हो, लेकिन सच है और ऐसा गर्भाश्य (Uterus) ट्रांसप्लांट से संभव हो पाया है। पुणे में एक साल पहले मीनाक्षी वालन का गर्भाश्य ट्रांसप्लांट किया गया था।

Google Oneindia News

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बेटी ने अपनी मां की कोख से बच्चे को अपने जन्म दिया है। ये सुनने में भले अजीब लग रहा हो, लेकिन सच है और ऐसा गर्भाश्य (Uterus) ट्रांसप्लांट से संभव हो पाया है। पुणे में एक साल पहले मीनाक्षी वालन का गर्भाश्य ट्रांसप्लांट किया गया था और अब डेढ़ साल बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। मीनाक्षी को गर्भाश्य उनकी मां ने ही दिया है। गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के जरिये पैदा ये बच्चा पूरे एशिया में पहला है।

मां ने दिया गर्भाश्य

मां ने दिया गर्भाश्य

गुजरात की रहने वाली मीनाक्षी वालन का गर्भाशय क्षतिग्रस्त हो गया था और गर्भ धारण नहीं हो पा रहा था। इंडिया टुडे के मुताबिक इसके बाद उन्हें उनकी मां ने गर्भाश्य दिया और पिछले साल 18 मई को उनका गर्भाश्य ट्रांसप्लांट किया गया। गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें काफी समय तक डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा।

'गेट बंद था, रात के 1 बज रहे थे... उसने हमें जाने नहीं दिया और डेढ़ घंटे तक वहीं इंतजार किया''गेट बंद था, रात के 1 बज रहे थे... उसने हमें जाने नहीं दिया और डेढ़ घंटे तक वहीं इंतजार किया'

प्रीमैच्योर बेटी को दिया जन्म

प्रीमैच्योर बेटी को दिया जन्म

मीनाक्षी की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें गुजरात भेज दिया गया। फिर जब ट्रांसप्लांट के बाद उनकी पहली बार पीरियड्स हुए थे तो वो वापस पुणे आईं। इस साल मार्च में भ्रूण को उनके नए गर्भाशय में ट्रांसफर किया गया। 31 सप्ताह 5 दिनों के बाद मीनाक्षी का सीजेरियन सेक्शन किया गया और उन्होंने प्रीमैच्योर बेटी को जन्म दिया।

पुणे में दिया बेटी को जन्म

पुणे में दिया बेटी को जन्म

उन्होंने पुणे के गैलेक्सी केयर अस्तपाल में बेटी को जन्म दिया। इस पूरे चमत्कार के पीछे डॉ. शैलेश पुंताम्बेकर ने बताया कि ऐसा पूरे एशिया में पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के जरिये पैदा हुआ ये 12वां बच्चा है। अभी तक गर्भाश्य ट्रांसप्लांट से स्वीडन में 9 बच्चे, अमेरिका में 2 बच्चे पैदा हुए हैं।

डॉक्टरों का करिश्मा! हादसे में घायल 4 साल की मासूम की खोपड़ी का किया ट्रांसप्लांटडॉक्टरों का करिश्मा! हादसे में घायल 4 साल की मासूम की खोपड़ी का किया ट्रांसप्लांट

English summary
Pune: Woman Delivers Baby Girl After Uterus Transplant Which Her Mother Donated Her, First Case In Asia.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X