पुणे: दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत, तीन घायल
पुणे। महाराष्ट्र के पुणें में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसें में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर लोनावला के पास हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर लोनावला के पास स्विफ्ट कार के चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सेंट्रो कार से जा टक्कराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही कार चकनाचूर हो गई। कार को काटकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। सेंट्रो कार में सवार दो और स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक परिवार के चार सदस्य राजीव जगन्नाथ बहिरात (52), सोनाली राजीव बहिरात (46), जाह्नवी राजीव बहिरात (20) और जगन्नाथ बहिरात (82) थे. यह सभी पुणे के मुंधावा के रहने वाले थे। वहीं लोनावला की तरफ जा रही कार में मरने वालों में संजीव कुशवाह (17), कृष्णा शिरसथ (22), निखिल शिरसथ (20) थे। ये सभी पुणे में रहतानी के रहने वाले थे। ये सभी पिकनिक मनाने लोनावला जा रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications