फुटपाथ पर बाइक चलाने वालों को 'आंटी' ने सिखाया सबक, Video देख ट्रैफिक पुलिस ने भी की तारीफ

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फुटपाथ पर बाइक चलाने वालों को डांटती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जाम लगे होने की वजह से बाइक सवार फुटपाथ पर आ जाता है जिसे वहां खड़ी महिला सड़क पर गाड़ी चलाने का निर्देश देती है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब कई यूजर्स ने की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है जिसमें लोगों ने बुजुर्ग महिल की तारीफी की है वहीं, कुछ यूजर्स ने ऐसे और लोगों के सामने आने की मांग की है।

फुटपाथ पर बाइक चलाने वालों की आई शामत

फुटपाथ पर बाइक चलाने वालों की आई शामत

दरअसल, ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है जहां सड़क पर जाम लगे होने की वाजह से कुछ बाइक सवाल फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा देते हैं। इससे पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पुणे की ही रहने वाली निर्मला आई ये सब बर्दाश्त करने वाली नहीं थी और उन्होंने खुद ऐसे लोगों को सबक सिखाने का जिम्मा उठा लिया। निर्मला आई खुद फुटपाथ पर खड़ी हो गई और आने वाले बाइक सवारों को जमकर खरीखोटी सुनाई।

बुजुर्ग महिला फुटपाथ को खाली कराया

बुजुर्ग महिला फुटपाथ को खाली कराया

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर खड़ी है और आने वाले बाइक चालकों को नीचे उतरवाने का काम कर रही हैं। इस दौरान उन्हें अन्य लोगों का भी साथ मिलता है और वह भी उनके साथ खड़े हो जाते हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि सड़क पर जाम होने की वजह से ज्यादातर बाइक और स्कूटी सवाल फुटपाथ पर भी बाइक चढ़ा देते हैं। बता दें कि अक्सर लोग नियमों का पालन नहीं करते जिस वजह से पैदल चलने वालों को भी इससे दिक्कत होती है।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट

निर्मला गोखले ने जो किया उसकी अब सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोग बाइक चालकों की नियम तोड़ने पर आलोचना भी कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर नरेश ने लिखा, 'कोई और रास्ता नहीं है ... केवल नागरिक ही कुछ कर सकते हैं क्योंकि राजनेता और पुलिस पूरी तरह से बेकार हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, वाहन चालकों को समझना चाहिए कि उनके माता-पिता भी इस फुटपाथ पर चलते हैं। आप जैसी सजग महिला को सलाम। हमें केवल अपने फुटपाथ को वापस लाना है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान : जानिए आखिर क्यों अंतिम संस्कार के इंतजार में खेत में घंटों पड़ा रहा शव, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+