लव मैरिज के बाद पत्नी को हुआ कैंसर तो अस्पताल में छोड़कर भागा पति, बिलख रहे हैं बच्चे

पुणे। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला एक पति अपनी पत्नी को उस वक्त छोड़कर भाग खड़ा हुआ, जब पत्नी को उसके साथ की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी। रुखसाना इस वक़्त पिंपरी चिंचवड़ महापालिका के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल के आईसीयू वार्ड में है। उसे कैंसर है, जब यह बात उसके पति सलीम शेख को पता चली तो वो रुखसाना और अपने बच्चों को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। अब रुखसाना आईसीयू में एडमिट हैं वहीं उसके बच्चे बिलख रहे हैं।

यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती है महिला

यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती है महिला

औरंगाबाद के वैजापुर की रहने वाली रुखसाना और उत्तर प्रदेश निवासी सलीम शेख ने कुछ सालों पहले प्रेमविवाह किया था। दोनों काम की तलाश में एक शहर से दूसरे शहर घूमकर अपना गुज़र-बसर करते थे। दोनों के अरमान और अंजुम नाम के दो बच्चे हैं। पिछले कुछ दिनों से रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी। 28 अप्रैल को सलीम ने उसे यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पता चला कि रुखसाना को कैंसर है।

सात-आठ दिनों से अस्पताल आना बंद

सात-आठ दिनों से अस्पताल आना बंद

इसके बाद से सलीम कुछ उखड़ा-उखड़ा रहने लगा और पिछले सात-आठ दिनों से उसने अस्पताल आना ही बंद कर दिया है। रुखसाना अपने बच्चों को समझा नहीं पा रही है कि आखिर उनके अब्बू उन्हें छोड़कर क्यों चले गए हैं। फिलहाल ‘रियल लाइफ, रियल पीपल' नामक संस्था द्वारा रुखसाना और उसके बच्चों की देखभाल कर रही है। रुखसाना की दिन-ब-दिन बिगड़ती हालत को देखते हुए बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।

बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा

बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा

संस्था के प्रमुख एम.ए. हुसैन का कहना है कि बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। रुखसाना और सलीम ने लव मैरिज की थी, लेकिन सलीम कभी रुखसाना को अपने घर लेकर नहीं गया। पेट भरने के लिए दोनों अलग-अलग शहरों में घूमकर करतब दिखाया करते थे। करीब 2 महीने पहले सलीम रुखसाना और अपने बच्चों को लेकर पिंपरी चिंचवड़ के कासारवाड़ी इलाके में रहने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+