लॉकडाउन की वजह से ऑटो ड्राइवर की शादी टली, अब बचत के पैसों से रोजाना 400 लोगों को खिला रहे खाना

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। उद्योग-धंधे बंद होने के चलते मजदूरों और गरीब लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस बीच पुणे में एक ऑटो ड्राइवर ऐसा भी है, जो इस मुश्किल घड़ी में अपने बचत के पैसों से लोगों की मदद कर रहा है। ऑटो ड्राइवर अक्षय कोठावले रोजाना 400 जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों को लॉकडाउन में फ्री में अस्पताल भी छोड़ रहे हैं। अब पुणे के लोग अक्षय के इस काम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

25 मई को थी शादी

25 मई को थी शादी

अक्षय कोठावले के मुताबिक 25 मई को उनकी शादी तय हुई थी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। जिससे उनकी शादी टल गई। अक्षय ने अपनी शादी के लिए दो लाख रुपये बचा के रखे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग पैदल और साइकिल से घरों की ओर रुख कर रहे हैं। तो कई लोग ऐसे हैं, जो काम बंद होने से परेशान हैं। सरकार ने होटल और ढाबों को भी बंद करवा दिया है। ऐसे में लोगों को खाना नहीं नसीब हो रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर लोगों की मदद करनी शुरू की। लॉकडाउन के बीच वो रोजाना 400 लोगों के लिए खाना तैयार करवा रहे हैं।

खत्म हो रहा पैसा

खत्म हो रहा पैसा

अक्षय के मुताबिक पैसा खत्म होता जा रहा है, लेकिन वो हार नहीं मानेंगे। उन्होंने अब पुलाव और सांबर-चावल बांटने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि उनका मकसद 31 तक लोगों को खाना उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अपने ऑटो पर लाउडस्पीकर भी लगा रखा है, जिसके जरिए वो लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक भी कर रहे हैं। उन्होंने सड़क किनारे रहने वाले असहाय लोगों को मास्क और सेनिटाइजर भी बांटे हैं। अक्षय ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से ऑटो, टैक्सी, बस सब बंद हैं। इस बीज वो बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को फ्री में अस्पताल भी पहुंचाते हैं। पिछले साल महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर लोगों की मदद की थी।

पुणे में 3800 से ज्यादा मामले

पुणे में 3800 से ज्यादा मामले

आपको बता दें कि देश में कोरोना के 96,246 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 3,039 लोगों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अब तक 33,053 मामले सामने आए हैं। इसमें से 1,198 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 7,688 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं पुणे में अब तक 3,821 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 197 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+