Pulwama Attack: पीएम नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पहुंच शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर बड़ा फिदायीन आतंकी हमला हुआ जिसमें 44 जवान शहीद हो गए। इस हमले में कई जवान घायल हैं। जिस वक्त सीआरपीएफ के जवान श्रीनगर आ रहे थे, काफिले में करीब 2500 जवान थे। सीआरपीएफ जवानों पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया और देखते ही देखते इस हमले में 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। इस घटना की प्रधानमंत्री मोदी से लेकर हर राजनीतिक दल ने कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications