पुलवामा हमले के बाद सरकार ने बढ़ाया रिस्क व हार्डशिप अलाउंस, इनकी सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। गृहमंत्रालय ने सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स के भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी की है। गृहमंत्रालय ने रविवार को बड़ी घोषणा करते हुए सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स के रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी। पुलवामा हमले के बाद सीएपीएफ के इंस्पेक्टर और ऊपर के पद के अधिकारियों के लिए रिस्क एंड हार्डशिट अलाउंस बढ़ाकर क्रमश: 17300 रुपए और 25000 रुपए कर दिए गए।

 Pulwama attack: Govt finally approves hike in risk allowance given to jawans

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलकर्मियों को तोहफा मिला था, जिसमें उनकी हार्डशिप अलाउंस में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद अब पुलिसकर्मियों को 3.63 फीसदी की जगह 8 फीसदी हार्डशिप अलाउंस मिलेगा। आपको बता दें कि हाई रिस्क जॉब एरिया में यह 10 फीसदी होगा। इससे रियासत के 75 हजार पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। ये बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2019 से प्रभावी होगी।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता सोमवार को हुई है। एसएसी की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। विशेष पुलिस घटकों और बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ तैनात किए गए पुलिस कर्मियों की 'वर्गीकृत' श्रेणी को मूल वेतन का 10 प्रतिशत हार्डशिप भत्ता मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+