Puducherry Election: तमिलनाडु में सहयोगी AIADMK से बीजेपी ने बनाई दूरी, NR Congress के साथ गठबंधन बरकरार
Puducherry Election 2026: अप्रैल-मई के महीने में संघ-शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तमिलनाडु से सटे पुड्डेचेरी के सियासी समीकरणों काफी दिलचस्प रहे हैं। प्रदेश में फिलहाल एनडीए की सरकार है। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और बीजेपी यहां मिलकर सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में एनडीए मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि एआईएडीएमके के साथ गठबंधन नहीं होगा।
विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह AIADMK के साथ कोई नया गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने यह भी दोहराया कि मौजूदा गठबंधन एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाली एनआर कांग्रेस (NR Congress) के साथ पहले की तरह जारी रहेगा।

Puducherry Election: मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर एक नजर
- पुड्डुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जहां विधानसभा व्यवस्था मौजूद है। यहां कुल 30 निर्वाचित सीटें हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार 3 सदस्यों को नामित (Nominated MLAs) किया जाता है। यानी सदन की प्रभावी संख्या 33 मानी जाती है।
- बहुमत का आंकड़ा सामान्यतः 30 निर्वाचित सीटों के आधार पर 16 सीटें है। हालांकि, नामित सदस्यों की मौजूदगी सत्ता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकती है, जैसा कि पिछली सरकारों के दौरान देखा गया है।
Puducherry NDA Alliance: मौजूदा सरकार का गणित
इस समय सत्ता में एनआर कांग्रेस और बीजेपी का गठबंधन है। 2021 के चुनाव में सीएम रंगास्वामी की पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं, जबकि BJP को 6 सीटें मिली थीं। साथ ही, 3 नामित सदस्यों का समर्थन भी NDA खेमे के साथ रहा। इस तरह गठबंधन ने आराम से बहुमत का आंकड़ा पार किया। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व में यह गठबंधन अब तक स्थिर माना जाता रहा है। ऐसे में बीजेपी का एआईएडीएमके से दूरी स्पष्ट संकेत है कि पार्टी पुड्डुचेरी में स्वतंत्र पहचान और मौजूदा समीकरण के साथ ही चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।
AIADMK का फैक्टर कितना अहम?
AIADMK तमिलनाडु की बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है और पुड्डुचेरी की राजनीति पर भी उसका प्रभाव रहा है। हालांकि, हाल के वर्षों में उसका जनाधार सीमित हुआ है। बीजेपी के ताजा बयान से साफ है कि वह तमिलनाडु की राजनीति से अलग रणनीति अपनाते हुए पुड्डुचेरी में स्थानीय गठबंधन पर भरोसा कर रही है। पुड्डुचेरी में NDA गठबंधन की परीक्षा होगी। विपक्षी इंडिया अलायंस (कांग्रेस और DMK) भी सक्रिय हैं। ऐसे में सीटों का छोटा आकार और गठबंधन की राजनीति चुनाव को बेहद रोचक बना सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications