पुडुचेरी: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने किया राहत पैकेज का ऐलान, सभी परिवारों को मिलेंगे 3000 रुपए
पुडुचेरी, मई 26। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने प्रदेश के सभी परिवारों को 3000 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सीएम के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण प्रभावित परिवारों को मदद करना उनका लक्ष्य है, इसलिए 3000 रुपए की राशि सभी परिवार को दी जाएगी। आपको बता दें कि एन रंगासामी ने बुधवार को विधायक के रूप में शपथग्रहण करने के बाद ये ऐलान किया।

सरकार का आएगा 105 करोड़ रुपए
सीएम कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन में लोगों को होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए राशि दी जाएगी। इस योजना के मुताबिक, प्रदेश के 3,50,000 राशन कार्डधारकों को ये राहत राशि वितरित की जाएगी। इसके लिए सरकार के 105 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कई राजनीतिक दलों ने किया था मदद देने का आग्रह
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सरकार से रोजाना अपनी कमाई पर निर्भर रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद देने का आग्रह किया था। लॉकडाउन के कारण इन लोगों की आय का साधन खत्म हो गए। आपको बता दें कि पुडुचेरी कई स्वयंसेवी संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को पके हुए भोजन के पैकेट के साथ-साथ किराने का सामान और सब्जियां भी वितरित की हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications