उप-राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ पुड्डुचेरी विधानसभा में प्रस्ताव पारित

पुड्डुचेरी के सीएम वी नारायण सामी ने बताया कि राज्य को चलाने के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार को कुछ और अधिकार देने चाहिए इसके लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

नई दिल्ली। पुड्डुचेरी की उप- राज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायण सामी के बीच की तकरार बढ़ती ही जा रही है। वी नारायण सामी ने पुड्डुचेरी विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कराया है जिसमे भारत सरकार से विधानसभा को ज्यादा अधिकार देने की मांग की गई है साथ ही उप राज्यपाल की शक्तियां कम करने की बात भी कही गई है।

उप-राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ पुड्डुचेरी विधानसभा में प्रस्ताव पारित

पुड्डुचेरी के सीएम वी नारायण सामी ने बताया कि राज्य को चलाने के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार को कुछ और अधिकार देने चाहिए इसके लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। आपको बता दें कि काफी समय से पुड्डुचेरी में सीएम और उप-राज्यपाल के बीच खटपट चल रही है। वी नारायण सामी ने किरण बेदी पर राज्य सरकार के साथ असहयोगात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

पिछले कुछ महीनों से वी नारायण सामी और किरण बेदी राज्य को चलाने को लेकर आमने- सामने आ गए हैं। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यपाल किरण बेदी को भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुनौती दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि किरण बेदी केंद्र शासित प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के अपने आरोप को साबित करें। उपराज्यपाल बेदी ने छात्रों के चयन में अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद स्वत: बयान देते हुए नारायणसामी ने जोर देकर कहा था कि केंद्रीकृत दाखिला समिति ने पुड्डुचेरी में शैक्षणिक वर्ष 2017-18 के दौरान निजी कॉलेजों में पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों के चयन की खातिर काउंसिलिंग कराने में स्वास्थ्य मंत्रालय, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों की ओर से जारी आदेशों का सख्ती से पालन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+