Public Service Event: रेल मंत्रालय के नाम एक और रिकॉर्ड, Limca Book of Records में दर्ज हुआ नाम
Most People at Public Service Event: रेल मंत्रालय के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। मंत्रालय के एक कार्यक्रम 40,19,516 लोगों ने भाग लिया। ये कार्यक्रम 2,140 स्थानों पर आयोजित किया गया। इसे अब 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए एक बयान में कहा गया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत रेलवे पुलों के नीचे सड़क का उद्घाटन और नए रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखी गई। 26 फरवरी, 2024 को, मंत्रालय ने एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें 2,140 स्थानों पर आश्चर्यजनक रूप से 40,19,516 लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम को Most People at Public Service Event- multiple venues नाम दिया गया। एक साथ भारी संख्या में कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी, जिसे "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
दरअसल, इस कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज और अंडरपास के उद्घाटन और रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत जो करता है अभूतपूर्व स्पीड से करता है। भारत अब छोटे सपने नहीं देखता है, बल्कि बड़े सपने देखने के लिए रात दिन मेहनत करता है।
भारतीय रेल से रोजाना तकरीबन तीन करोड़ लोग यात्रा करते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की आबादी 2.75 करोड़ है। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत से पहले तीसरे नंबर पर रूस, दूसरे पर चीन और पहले पर अमेरिका का रेल नेटवर्क है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में रोजाना जितने लोग रेल से सफर करते हैं, उतनी ऑस्ट्रेलिया की आबादी ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications