संत रविदास जयंती पर यूपी समेत इन राज्‍यों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्‍कूल-कॉलेज, बैंक और आफिस

Sant Ravidas Jayanti: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में 12 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। संत रविदास जयंती के अवसर पर दिल्‍ली, यूपी और उत्‍तराखंड में सभी स्‍कूली-कॉलेज और सरकारी कार्यालय, बैंक सब बंद रहेंगे।

सरकारी कलेंडर में रविदास जयं‍ती अभी तक निर्बंधित अवकाश के रूप में शामिल था लेकिन अब उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने कलेंडर में सार्वजनिक अवकाश के तौर पर शामिल कर दिया है। अब संत रविदास जयंती को सार्वजनिक पालन के संदर्भ में होली और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ जोड़ दिया गया है।

Sant Ravidas Jayanti

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने छुट्टियों के कैलेंडर में संशोधन करके पहला कदम उठाया, यह बदलाव पिछले साल 17 दिसंबर को सरकारी छुट्टियों की सूची प्रकाशित होने के बाद घोषित किया गया था।

इस संशोधन ने संत रविदास जयंती को सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में शामिल कर दिया है। ऐसे ही उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार और दिल्ली में 12 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि स्कूल और सरकारी आफिस बैंक समेत अन्‍य सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

मंगलवार का उत्‍तर प्रदेश शासन की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं दिल्‍ली में इससे संबंधित सरकारी आदेश जारी किया गया है। जिसमें 12 फरवरी को रविदास जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दियागया है।

दिल्‍ली में सामन्‍य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल की तरफ से सभी सरकारी विभागों और सरकारी संस्‍थानों में संत रविदास जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है।

ऐसे ही उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती पर 12 फरवरी को सरकारी आवकाश करने की घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+