फादर्स डे की खूबसूरत तस्वीर, जब पिता ने बेटी को किया सैल्यूट
किसी भी पिता के लिए इससे अधिक गर्व की बात क्या हो सकती है कि जिस दफ्तर में वो काम कर रहे हैं, उसी दफ्तर में उनकी बेटी वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर आए और उसे सैल्यूट करने का मौका मिले।
सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस एन वेंकरेश्वरालु जोकि तेलंगाना स्टेट पुलिस अकादमी में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर कार्यकरत हैं, उनके लिए काफी गर्व का पल उस वक्त आया जब उनकी बेटी एन उमा हरथी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज ऑफिसर के तौर पर बतौर ट्रेनी पहुंची।

ट्रेनी ऑफिसर के तौर पर जब बेटी टीएसपीए के सेमिनार में पहुंची तो पिता ने बेटी को गर्व के साथ स्वागत करते हुए उसे सैल्यूट किया। बता दें कि उमा ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिता जिस तरह से अपनी बेटी को सैल्यूट कर रहे हैं, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि उमा इस वक्त मारी चेन्ना रेड्डी ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट में प्रोबेशनरी आईएएस ऑफिसर्स ट्रेनिंग बैच का हिस्सा हैं। प्रदेश के पुलिस अकादमी में रिचा अपनी ट्रेनिंग के लिए ही पहुंची हैं और यह ट्रेनिंग का ही एक हिस्सा है।
उमा और बाकी के अन्य अधिकारियों को यहां पर टीएसपीए की भूमिका पर प्रेजेंटेशन दिया गया, यह कैसे काम करता है, इसकी ट्रेनिंग दी गई। यह कार्यक्रम 15 जून को आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम फादर्स डे से ठीक एक दिन पहले हुआ, लेकिन फादर्स डे के मौके पर पिता-बेटी की यह भावुक और गर्व से सीना चौड़ा करने वाली तस्वीर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications