प्रदर्शनकारी किसान 11 दिसंबर को खाली करेंगे धरना स्थल

नई दिल्ली, 09, दिसंबर: सरकार और किसान संगठनों के बीच सहमति बन गई है, जिसके बाद प्रदर्शनकारी किसान 11 दिसंबर को धरना स्थल खाली कर देंगे। किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि हमने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है। हम 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे। अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं।

farmers protest

Recommended Video

    Kisan Andolan: SKM ने किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान, 11 दिसंबर से घर लौटेंग किसान | वनइंडिया हिंदी

    संगठन के इस फैसले के बाद एक साल से अधिक समय से चल रहा किसान आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। किसानों ने आंदोलन बंद कर दिया है और अब घर लौटने की तैयारी शुरू दी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मीडिया को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व वाले किसान आंदोलन को खत्म किया जा रहा है, क्योंकि केंद्र हमारी मांगों पर सहमत हो गया है।

    इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने वादों से पीछे हटती है तो आंदोलन फिर से शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एसकेएम समीक्षा बैठक करेगा और उसके अनुसार आगे कदम बढ़ाएगा।

    किसानों से सरकार का वादा

    वहीं किसान संगठन को केंद्र सरकार की ओर से एक प्रस्ताव के रूप में पत्र भेजा गया था, जिसमें विरोध करने वाले किसानों को एमएसपी पर एक समिति बनाने और उनके खिलाफ केस तुरंत वापस लेने का वादा किया गया था। चिट्ठी में लिखा था कि जहां तक मुआवजे की बात है तो यूपी और हरियाणा ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+