क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन, जुमे की नमाज के बाद जुटे हजारों लोग

Google Oneindia News

Recommended Video

CAA Protest: Friday prayer के बाद Delhi की Jama Masjid और Jorbagh के बाहर प्रदर्शन |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए और नए कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। बीते हफ्ते शुक्रवार को जामा मस्जिद पर भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने हजारों लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। इस हफ्ते एक बार फिर नमाज के बाद लोग जुटे हैं।

Citizenship amendment Act, Delhi, Jama Masjid, नागरिकता संसोधन कानून, दिल्ली

बीते हफ्ते जुमे की नमाज के बाद भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन के चलते हजारों लोग जुटे थे और रात तक प्रदर्शन चला था। शान होने के बाद पुलिस ने लाठियां चलाईं थीं तो वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी तोडॉफोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस हफ्ते जुमे की नमाज के बाद लोग ना जुटें, इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना था लेकिन काफी लोगों ने विरोध जताया है। दिल्ली के कई हिस्सों में लगातार इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून इसी महीने में संसद से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। बिल में मुसलमानों को शामिल नहीं किया गया है।

नागरिकता कानून का कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन विरोध कर रहे हैं। देशभर के बड़े विश्वविद्यालयों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। दिल्ली के जामिया में लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक में इस कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

जामिया की छात्रा ने पति के साथ अपनी शादी में दिखाए CAA के खिलाफ पोस्टरजामिया की छात्रा ने पति के साथ अपनी शादी में दिखाए CAA के खिलाफ पोस्टर

Comments
English summary
Protest against Citizenship Act outside Jama Masjid Delhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X