फिल्म 'पीके' को लेकर अहमदाबाद के सिनेमा-घरों में तोड़-फोड़

अहमदाबाद। भले ही आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'पीके' बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ कमा चुकी है लेकिन इस फिल्म को लेकर पूरे देश में विरोध काफी तेज हो चुका है। रविवार को जहां योग गुरू बाबा रामदेव का नाम भी इस विरोध में जुड़ गया है वहीं दूसरी ओर आज सोमवार को अहमदाबाद में इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ हुई है। तोड़-फोड़ करने वाले बजरंगदल के ही कार्यकर्ता हैं।

बताया जा रहा है कि बजरंगदल इसलिए इस फिल्म का विरोध कर रहा है क्योंकि फिल्म में धर्म, भगवान और उसे मानने वालों का काफी मजाक उड़ाया गया है। लोगों ने फिल्म से सीन काटने को कहे थे लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कोई भी सीन काटने से मना कर दिया है। जिसके बाद गुस्साये लोगों ने हिंसक रूप अपनाते हुए तोड़-फोड़ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अपने कब्जे में ले लिया है।

Must Watch: फिल्म 'पीके' की तस्वीरें

गौरतलब है कि विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हुई। रिलीज के बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'पीके' ने शनिवार को 17.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी जबर्दस्त कारोबार कर रही है। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+