देहरादून में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, न्यू ईयर के लिए मंगाई गईं 8 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रैकेट संचालक दंपति के साथ आठ कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन कस्मटर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया गया है वो क्रिसमस और न्यू ईयर के मद्देनजर दिल्ली, नेपाल और पश्चिम बंगाल से मंगवाई गई थीं।
देहरादून पुलिस के आला अफसर ने बताया कि मुखबिरों से सूचना दी थी कि नए साल के मौके पर मसूरी और देहरादून के आस पास एस्कॉर्ट सर्विसेज़ सक्रिय हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और एसओजी तथा मानव तस्करी विरोधी टीम ने शहर के दो पॉश इलाकों दून विहार और देहरा खास में छापा मारा।पुलिस ने इस संबंध में सेक्स रैकेट के संचालक प्रवीण त्रिवेदी के अलावा तीन ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े प्रकाश त्रिवेदी का कहना है कि वह पिछले एक साल से इस काम में जुड़ा हुआ था। उल्लेखनीय है कि नए साल में देहरादून और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में मेट्रो सिटी के लोग जश्न मनाने आते हैं और इसी जश्न के माहौल में वह कई गैरकानूनी गतिविधियों में भी लिप्त हो जाते हैं, जिसमें ड्रग्स से लेकर जिस्मफरोशी तक शामिल है।













Click it and Unblock the Notifications