रेड लाइट एरिया में भी बैन का असर, सेक्स वर्कर ने निकाला छुट्टे का ये तोड़
कोलकाता के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाची में सेक्स वर्कर अभी भी 500 और 1000 के नोट लेने को मजबूर हैं।
नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरा देश 1000 और 500 रुपये के नोटों को बदलने के लिए बैंकों के बाहर लाइन लगाए खड़ा हैं, वहीं कोलकाता और दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में स्थित रेड लाइट एरिया में ये नोट लेना मजबूरी बन गई है। ऐसा इसलिए भी है कि अगर नोट नहीं लिए तो बिजनेस ठप पड़ जाएगा।

कोलकाता के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाची में सेक्स वर्कर अभी भी 500 और 1000 के नोट लेने को मजबूर हैं। कैश पर आधारित इस व्यापार और ज्यादातर सेक्स वर्कर के पास आधिकारिक पहचान पत्र न होने की वजह से उनका बहुत सारा पैसा बेकार हो सकता है।
सेक्स वर्कर्स के सामने मुश्किल ये है कि अगर उन्होंने पुराने नोट नहीं लिए तो बिजनेस ठप पड़ने के भी आसार हैं। इसलिए ज्यादातर सेक्स वर्कर पुराने नोट ही ले रही हैं। एक ने बताया कि उसके फिक्स ग्राहकों के लिए यह छूट है कि वो बाद में उसे पैसे दे दें।
दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाइट एरिया में भी 500 और 1000 के नोट पर पाबंदी का असर दिखा है। यहां 500 या 1000 के नोट लेकर आने वाले ग्राहकों को बाकी के पैसे वापस नहीं दिए जा रहे हैं। उन्हें पहले ही इस बारे में आगाह भी किया जा रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीबी रोड में देह व्यापार के 200-300 रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई 500 या 1000 का नोट देता तो उसे कुछ भी वापस नहीं किया जा रहा।












Click it and Unblock the Notifications