योगी सरकार ने किसानों का कर्ज किया माफ तो कांग्रेस ने कहा ऊंट के मुंह में जीरा

यूपी सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए शिवसेना ने इसकी सराहना की और कहा कि योगी सरकार ने साबित कर दिया है कि चुनावी वादे सिर्फ जुमले नहीं होते है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भाजपा सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट मीटिंग में अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। पहली कैबिनेट मीटिंग में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए किसानों के 30729 करोड़ रुपए के कर्ज को माफ कर दिया है।

randeep singh surjewala

कांग्रेस ने कहा ऊंट के मुंह में जीरा

यूपी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के 30,729 करोड़ के कर्ज को माफ किया है। किसानों के इस कर्जमाफी पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि योगी सरकार का ये कदम अच्छा है, लेकिन आधा सच है। यूपी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी तो की, लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरा है। पार्टी का कहना है कि यह कर्जमाफी किसानों के लिए काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का ये फैसले में पूरी सच्चाई नहीं है।योगी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।

सपा ने बताया धोखा

किसानों के कर्जमाफी को समाजवादी पार्टी ने लोगों के साथ धोखा बताया। सपा प्रवक्ता नरेश अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का ये फैसला हास्यास्पद है। योगी सरकार ने लोगों को धोखा दिया है।

महाराष्ट्र सरकार भी माफ करे कर्ज: शिवसेना

वहीं यूपी सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए शिवसेना ने इसकी सराहना की और कहा कि योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि चुनावी वादे सिर्फ जुमले नहीं होते है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि यूपी कैबिनेट की पहली बैठक में सरकार ने अपना वादा पूरा किया। ये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को भी किसानो का कर्ज माफ करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+