लोकसभा चुनाव 2019- वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से भाजपा के सतीशचंद्र दुबे सांसद हैं उन्होंने साल 2014 में ये सीट कांग्रेस प्रत्याशी 117795 वोटों से हराकर अपने नाम की थी।

profile of Valmiki Nagar lok sabha constituency

वाल्मिकी नगर का इतिहास

वाल्‍मीकि नगर, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सबसे उत्तरी भाग में नेपाल की सीमा के पास बेतिया से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक छोटा कस्‍बा है जहां कम आबादी है और यह अधिकांशत: वन क्षेत्र के अंदर है। इस जगह का उल्लेख रामायण में भी मिलता है, इस जगह को वाल्मीकि आश्रम के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्‍मीकि ने इसी आश्रम में अपना कुछ समय व्‍यतीत किया था। उनके नाम पर ही इस जगह का नाम भी वाल्‍मीकि नगर पड़ा था। यहां पर विद्युत उत्‍पादन के लिए गंडक नदी के ऊपर एक बांध का भी निर्माण हुआ है जिसका उदघाटन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था, गंडक नदी के किनारे बसे इस जगह की गिनती बिहार के प्रसिद्व पिकनिक स्‍थल के रूप में की जाती है क्योंकि यह प्राकृतिक सुंदरता का मनोरम क्षेत्र है।

वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट में विधानसभा क्षेत्र

वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा के 6 क्षेत्र हैं। 2009 के आम चुनाव में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को पूरे बिहार में मिली सफलता का असर इस सीट पर भी दिखाई दिया था। जेडीयू के बैधनाथ प्रसाद महतो इस सीट से सांसद चुने गए थे लेकिन साल 2014 में यहां पर भगवा रंग फहराया और यहां से सतीशचंद्र दुबे जीतकर संसद पहुंचे।

सतीश चंद्र दुबे का लोकसभा में प्रदर्शन

सतीश चंद्र दुबे श्रमिकों के लिए बनाई गई स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। पिछले 5 सालों के दौरान उनकी लोकसभा में उपस्थिति 89 प्रतिशत रही है और इस दौरान उन्होंने 31 डिबेट में हिस्सा लिया और 200 प्रश्न पूछे हैं। साल 2014 में इस सीट पर नंबर 2 पर कांग्रेस, नंबर 3 पर JDU और नंबर 4 पर IND रही थी। उस साल यहां पर मतदाताओं की संख्या 14 लाख 56 हजार 576 थी, जिसमें 9 लाख 114 मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 4 लाख 84 हजार 621 थी और महिलाओं की संख्या 4 लाख 15 हजार 493 थी। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता किसे पार्टी के नेता को अपना सासंद चुनती है. ये जानने से लिए हम सबको चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+