लोकसभा चुनाव 2019: तिरुपति लोकसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईएसआर कांग्रेस के वाराप्रसाद राव वेलागापल्ली है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में को भाजपा के के जयराम को नजदीकी मुकाबले में 37,425 वोटों से हराया था । इन चुनाव में दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे तीसरे नंबर पर कांग्रेस, चौथे नंबर पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एम(सीपीआई एम) रही और पांचवे नंबर पर एआरपीएस पार्टी रही। नोटा पर इस चुनाव में 8,690 लोगों ने मुहर लगाई।

तिरुपति लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र
आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम सर्वपल्ली, गुदुर, सुल्लुरपेटा, वेंकटगिरी ,तिरुपति, श्रीकालाहस्ती, सतेवदु हैं। इनमें से गुदुर, सुल्लुरपेटा और सतेवदु विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। तिरुपति लोकसभा सीट भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। तिरुपति लोकसभा सीट पर पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस के एमए अयंनगर को जीत मिली और वो सांसद चुने गए। साल 1962 और 1967 के आम चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर सी दास को जीत मिली। साल 1971 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के थम्बुरु बालकृष्णा को जीत मिली। उन्होंने इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई और 1984 तक सांसद रहे।
1984 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी के चिन्ता मोहन को जीत मिली। साल 1989 का लोकसभा चुनाव भी चिन्ता मोहन ने तेलगुदेशम पार्टी के टिकट पर जीता और सांसद बने। साल 1996 में कांग्रेस के एन सुब्रमन्यम ने इस सीट पर चुनाव जीता और सांसद चुने गए। वहीं चिंता मोहन साल 1998 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बने। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पहली बार इस सीट पर जीत मिली। लेकिन 2004 में कांग्रेस ने वापसी की और चिंता मोहन एक बार फिर से सांसद चुने गए। 2009 का चुनाव भी चिंता मोहन ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और सांसद बने। हालांकि 2014 में इस सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया।
वाराप्रसाद राव वेलागापल्ली का लोकसभा में प्रदर्शन
तिरुपति लोकसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वाराप्रसाद राव वेलागापल्ली के दिसंबर 2018 तक तक लोकसभा के कार्यकाल की बात की जाए तो उनकी लोकसभा में उपस्थिति 82 फीसदी रही। लोकसभा में दिसंबर 2018 तक उन्होंने कोई सवाल लोकसभा में नहीं पूछा है। हांलाकि सदन की 59 बहसों में उन्होंने हिस्सा लिया। 65 साल के वाराप्रसाद राव वेलागापल्ली सिविल सेवा से रियाटर्ड हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता डॉक्टरेट है।
तिरुपति लोकसभा सीट-एक परिचय-प्रमुख बातें
साल 2014 में तिरुपति लोकसभा सीट पर 77 फीसदी मतदान हुआ।
इस चुनाव में 12,13,064 लोगों ने वोट दिया।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,04,834 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,08,230 रही।
कुल मतदाताओं की संख्या 15,74,544 है।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,78,778 है और महिला मतदाताओं की संख्या 7,95,766 है।
तिरुपति लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या की बात करें तो वो करीब 21,54,860है।
ग्रामीण आबादी 67.07 फीसदी और शहरी आबादी 32.93 फीसदी है
अनुसूचित जाति 25.09 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 9.45 फीसदी है।
तिरुपति लोकसभा सीट के इतिहास की बात की जाए तो कांग्रेस ने यहां से सर्वाधिक 12 बार जीत हासिल की है। टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और भाजपा को एक बार जीत मिली है।अब देखना होगा कि जनता लोकसभा 2019 के चुनाव में किस पार्टी पर भरोसा जताती है।












Click it and Unblock the Notifications