लोकसभा चुनाव 2019- राजमपेट लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Rajampet, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईएसआर कांग्रेस के पीवी मिधुन रेड्डी हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को 174,762 वोटों से पराजित किया। इन सीट पर हुए चुनाव में दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे तीसरे नंबर पर जेएसपी, चौथे नंबर पर कांग्रेस रही। नोटा पर इस चुनाव में 7116 लोगों ने मुहर लगाई।

     profile of Rajampet lok sabha constituency

    राजमपेट लोकसभा सीट में विधानसभा क्षेत्र

    आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम राजमपेट, कोदूर, रायचोटी, थान्बलापल्ले, पीलेरु, मदनपल्ली और पुंगनूर हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में से कोदुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है, जबकि बाकी सीटें सामान्य हैं। राजमपेट लोकसभा सीट पर साल 1957 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टीएन विश्वनाथ रेड्डी ने जीत दर्ज की और सांसद चुने गए। साल 1962 के आम चुनाव में जी.एल नरसिम्हा रेड्डी ने स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और सांसद बने। इसके बाद साल 1967 में हुए लोकसभा

    चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से बाजी मारी और पोथुराजु पार्थसारथी सांसद बने। इसके बाद कांग्रेस के पोथुराजु पार्थसारथी ने लगातार चार बार इस सीट से चुनाव जीता। साल 1984 के आम चुनाव में तेलगुदेश पार्टी ने कांग्रेस से ये सीट छीन ली और पी सुगावासी सांसद बने। साल 1989 के चुनाव में कांग्रेस ने राजमपेट सीट पर वापसी की और साई प्रताप अन्नययगरी सांसद चुनी गई। साई प्रताप अन्नययगरी ने इसके बाद इस सीट से चार बार लगातार सांसद बनी। साल

    1999 के आम चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी ने इस सीट पर कब्जा किया और गनपति रामैयासांसद बने। वहीं साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में ई प्रताप अन्नययगरी ने फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता और सांसद चुनी गई। 2009 का लोकसभा चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर एक बार फिर से जीता। साल 2014 में वाईएसआर ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।

    पी वी मिधुन रेड्डी का लोकसभा में प्रदर्शन

    राजमपेट लोकसभा सीट से सांसद पी वी मिधुन रेड्डी के दिसंबर 2018 तक लोकसभा के कार्यकाल की बात की जाए तो लोकसभा में उनकी उपस्थिति 53 फीसदी रही। उन्होंने सदन में कुल 171 सवाल पूछे और 19 बहसों में हिस्सा लिया। 40 साल के पी वी मिधुन रेड्डी का मुख्य व्यवसाय कृषि है। उनकी शैक्षिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट है।

    राजमपेट लोकसभा सीट, एक परिचय- प्रमुख बातें-

    साल 2014 में राजमपेट लोकसभा सीट पर 78 फीसदी मतदान हुआ।
    इस चुनाव में 11,58,317 लोगों ने वोट दिया।
    वोट देने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,73,019 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,85,298 थी।
    राजमपेट सीट पर कुल मतदाताओं की बात की जाए तो वो 14,87,498 है।
    पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,35,347 है और महिला मतदाताओं की संख्या 7,52,151 है।
    राजमपेट लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या की 20,61,030 है।
    ग्रामीण आबादी 78.35 फीसदी और शहरी आबादी 21.65 फीसदी है।
    अनुसूचित जाति 14.02 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 3.53 फीसदी है।

    राजमपेट लोकसभा सीट के इतिहास की बात की जाए तो कांग्रेस ने 1957 के बाद हुए लोकसभा चुनाव में 11 बार यहां अपना झंडा लहराया, वहीं टीडीपी ने ये सीट दो बार और वाईएसआर कांग्रेस को एक बार जीत मिली है।अब देखना होगा कि जनता लोकसभा 2019 के चुनाव में किस पार्टी पर भरोसा जताती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+