Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019 : पुरी लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बीजेडी के पिनाकी मिश्रा है। वो तीसरी बार सांसद चुने गये हैं। बीजेडी के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा को 5 लाख 23 हजार से ज्यादा वोट मिले और उन्होंने 2 लाख 63 हज़ार के भारी अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहन्ती को 2 लाख 59 हज़ार 800 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार अशोक साहू को 2 लाख 15 हज़ार से ज्यादा वोट मिले। बीजेडी उम्मीदवार ने इस सीट पर 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिखाया।

profile of Puri lok sabha constituency

पुरी लोकसभा सीट का इतिहास

पिनाकी मिश्रा सबसे पहले 1996 में कांग्रेस के टिकट पर पुरी से सांसद चुने गये थे। विगत दो चुनावों 2009 और 2014 में उन्होंने बीजू जनता दल के टिकट पर संसद तक कदम रखा है। उनसे पहले ब्रज किशोर त्रिपाठी बीजेडी के टिकट 1998, 1999 और 2004 में चुनाव जीत चुके थे। इस तरह 1998 के बाद से लगातार पुरी लोकसभा सीट पर बीजू जनता दल का कब्जा रहा है। 1989 और 1991 में भी जनता दल का इस सीट पर कब्जा था। जबकि उससे पहले 1977 को छोड़ दें तो 1971 के बाद से लगातार कांग्रेस यहां जीतती रही। हालांकि उससे पहले एक बार यहां संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और एक बार सीपीआई का भी कब्जा रहा। बाकी समय कांग्रेस इस सीट पर काबिज रही।

पिनाकी मिश्रा का लोकसभा में प्रदर्शन

दिसम्बर 2018 तक की स्थिति के अनुसार बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा ने 11 बार संसद की डिबेट में हिस्सा लिया। वहीं 310 सवाल संसद में उन्होंने पूछे हैं। संसद में उनकी उपस्थिति 84 फीसदी रही। पुरी लोकसभा सीट पर सांसद निधि के लिए 22.5 करोड़ रुपये भारत सरकार ने जारी किए। सांसद ने 23 करोड़ 16 लाख की राशि खर्च करने की योजना रखी। 20 करोड़ 78 लाख की राशि जिलाधिकारी ने मंजूर की। इनमें से 19 करोड़ 7 लाख की राशि जारी की जा सकी। 17 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। दिसम्बर 2018 की स्थिति के अनुसार 5 करोड़ 43 लाख की रकम खर्च की जानी शेष थी।

पुरी की आबादी 19 लाख 11 हज़ार से ज्यादा है। यहां गांवों में रहने वाली आबादी 80 फीसदी है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति से जुड़े लोग करीब 17 फीसदी हैं। वहीं आदिवासियों की आबादी लगभग डेढ़ फीसदी। पुरी लोकसभा सीट पर 14 लाख 4 हज़ार 581 मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 42 हज़ार है। विगत चुनाव में यहां 74 फीसदी वोट डाले गये थे। यानी यहां 10 लाख 39 हज़ार 389 वोट डाले गये थे। इनमें से 5 लाख 40 हज़ार 898 वोट डाले गये। पुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरी, ब्रह्मगिरी, सत्यबाडी, पिपिली, चिल्का, रानपुर, नयागढ़ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से एकमात्र सीट पर बीजेपी के पास है चिल्का, जबकि सत्यबाडी में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। बाकी सभी 5 सीटों पर बीजेडी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

2019 में वैसे तो यह सीट बीजेडी के लिए तकरीबन सुरक्षित लगती है, लेकिन चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। चुनावी समीकरण तो उनकी जीत सुनिश्चित नहीं बताते, लेकिन ये भी तय है कि बगैर किसी योजना के इतने बड़े कद का नेता अचानक चुनाव मैदान में नहीं उतर सकता। सम्भव है कि बीजेडी की सहमति से ऐसा हो। फिर भी, हर हाल में कांग्रेस पुरी लोकसभा सीट पर पूरी ताकत झोंक देगी। यानी पुरी लोकसबा सीट देश के वीवीआईपी सीट बनने जा रही है, इसके पूरे आसार हैं।

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : कटक लोकसभा सीट के बारे में जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+