लोकसभा चुनाव 2019: जानिए पथानामथिट्टा सीट के बारे में

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हम आपको अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग लोकसभा सीटों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज हम बात कर रहे हैं केरल के बेहद खास शहर और लोकसभा सीट पथानामथिट्टा के बारे में। ये सीट चर्चा में इसलिए भी रहा, क्योंकि यहां स्थिर सबरीमाला मंदिर विवाद चर्चा में रही है। 2008 के परिसीमन के बाद यह संसदीय सीट अस्तित्व में आई। 2009 में कांग्रेस के एंटो एंटनी इस सीट से सासंद बने। साल 2014 में कांग्रेस सांसद ने अपने जीत को दोबारा दोहराया और एक बार फिर से जीत हासिल कर लोकसभा पहुंचें। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एंटो एंटनी ने निर्दलीय उम्मीदवार फिलीपोज थॉमस को 50 हजार से ज्यादा वोटो से हराकर जीत हासिल की। वहीं बीजेपी उम्मीदवार एमटी रमेश तीसरे नबंर पर रहे थे।

 profile of Pathanamthitta lok sabha constituency

पथानामथिट्टा का सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व

सांस्कृतिक दृष्टि से पथानामथिट्टा काफी समृद्ध माना जाता है। इस शहर का नाम दो मलयालम शब्दों, पथनाम और थिट्टा के संयोजन से बना है जिसका अर्थ होता है 'नदी के किनारे घरों की श्रृंखला। प्राचीन काल में ये शहर पांडलम राजवंश केके अधीन था। इसे 1 नवंबर 1982 को इसे एक जिले का रूप दिया गया। इस जिले को बनाने के लिए कोल्लम,आलप्पुषा और इडुक्की जिलों के कई हिस्सों को इसमें शामिल किया गया।

पथानामथिट्टा के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है। जहां रबड़, धान, नारियल, केला, अदरक, काजू और तंबाकू की खेती मुख्य तौर पर की जाती है। ये जगह अपनी प्रकृतिक खूबसूरती के कारण सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां की सबसे मशहूर जगह सबरीमाला मंदिर है, जहां देश-दुनिया से लोग भगवान अयप्पन के दर्शन के लिए आते हैं। यहां हर साल करीब 2 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। सबसे खास बात कि इस मंदिर में 10 साल से 50 साल की उम्र की महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इस विवाद को लेकर ये मंदिर सूर्खियों में रहा है।

इसके अलावा चारालकुन्ना पथानामथिट्टा स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। वहीं काक्की जलाशय सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां दो बांधों काकी और अनाथोड के बीच का खूबसूरत नजारा देखने लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। पथानामिथिट्टा का कोन्नी हाथी प्रशिक्षण केंद्र दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा कवियूर रॉक मंदिर 8वीं शताब्दी में बना प्राचीन गुफा मंदिर है, जिसका पौराणिक महत्व है।

पथानामिथिट्टा की जनसंख्या और मतदाता

मथानवामिथिट्टा लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 1714967 है, जिसमें 90.30 फीसदी जनसंख्या रूलर है, जबकि मात्र 9.70 प्रतिशत जनसंख्या अर्बन है। एससी कैटेगरी में 12.11 प्रतिशत लोग आते हैं, वहीं 1 प्रतिशत लोग SC में आते हैं। अगर वोटर्स की बात करें तो यहां के मतदाताओं की कुल संख्या 1323906 है, जिसमें 631495 पुरूष और 692411 महिला मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+