क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अमेरिका में पढ़ी अपनी बहू को मैदान में उतारकर नायडू ने दिलचस्प बनाया चुनाव

Google Oneindia News

नई दिल्ली। तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राज्य की सत्ता में लगातार वापसी करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच उनके बेटे लोकेश नारा की पत्नी ब्राह्मणी नारा(Nara Brahmani) भी चुनाव अभियानों में शामिल हो गई हैं। लीजेड एक्टर और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव की पोती हैं। बता दें कि आंध्र में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। यहां टीडीपी की सीधा मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस के देखा जा रहा है। ब्राह्मणी नारा की हाल ही में की गई रैलियां मंगलागिरी में काफी हिट रही हैं।

ब्राह्मणी नायडू परिवार के कंपनी हेरिटेज फूड्स को संभाल रही हैं

ब्राह्मणी नायडू परिवार के कंपनी हेरिटेज फूड्स को संभाल रही हैं

ब्राह्मणी ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर किया हैं। ब्राह्मणी नायडू परिवार के कंपनी हेरिटेज फूड्स को पिछले पांच साल से संभाल रही हैं। वही इस कंपनी की फिलहाल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक राजनीति में कोई रुचि नहीं दिखाई है। हालांकि वह अपने परिवार के लिए कभी-कभी चुनावी अभियानों ने शामिल हो रही हैं। फिलहाल वह अपने पति लोकेश नारा के लिए चुनावी कैंपेन कर रही हैं।

एनटीआर रामाराव के पोती हैं ब्राह्मणी

एनटीआर रामाराव के पोती हैं ब्राह्मणी

ब्राह्मणी ने सांता क्लारा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई की। लोकेश के सक्रिय राजनीति में आने के बाद पारिवारिक व्यवसाय संभालने के लिए वह 2014 में हैदराबाद लौट आईं। फिलहाल वे नायडू परिवार के व्यवसाय हेरिटेज फूड्स को देख रही हैं। ब्राह्मणी एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट की की ट्रस्टी भी हैं। ब्राह्मणी नारा एनटीआर रामाराव के बेटे बालाकृष्ण की बेटी हैं।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

मंगलागिरी में हिट हो रही हैं ब्राह्मणी की रैलियां

मंगलागिरी में हिट हो रही हैं ब्राह्मणी की रैलियां

वरिष्ठ पत्रकार और एक स्वतंत्र विश्लेषक संबाशिवा राव ने ने कहा कि, मंगलागिरी से चुनाव लड़ रहे लोकेश नारा एक सुस्त प्रचारक साबित हुए हैं। यह उनकी पहली चुनावी लड़ाई है और वह भीड़ को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। जिसके बाद नायडू ने तय किया कि, ब्राह्मणी मंगलगिरी में चुनाव जीतने के लिए पार्टी का तुरुप का पत्ता हो सकती हैं। टीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नायडू को लोकेश को बचाने के लिए अपनी युवा और अच्छी वक्ता बहू को लाना पड़ा है। क्योंकि वह एनटीआर की पोती और बालकृष्ण की बेटी है। उनके अपना एक ग्लैमर है जो निश्चित रूप से पार्टी की मदद करेगा। हाल ही में की गई उनकी रैली काफी हिट रही हैं। लोगों के बीच वह खासी लोकप्रिय हो रही हैं।

फोटो सभार: सोशल मीडिया

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Comments
English summary
profile of TDP president Chandrababu Naidu' daughter in law Nara Brahmani
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X