लोकसभा चुनाव 2019: नौगांव लोकसभा सीट के बारे में जानिए

lok sabha elections 2019, Nawgong loksabha constituency, constituency profile, Nawgong, नौगांव , लोकसभा चुनाव 2019

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Nagaon, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। असम की नौगांव लोकसभा सीट पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेन गोहेन सांसद हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जोनजोनाली बारूआ( Jonjonali Baruah) को 1,43,559 वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम की थी। यह असम का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और एआईयूडीएफ के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष रहा था। नौगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10) में कुल मतदाताओं की संख्या 15,23,881 है। इनमें से 7,92,424 मतदाता पुरुष हैं और 7,31,457 महिलाएं हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 12,30,074 लोगों मतदान किया था। इनमें 6,39,392 मतदाता पुरुष और 5,90,682 मतदाता महिलाएं थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 81 फीसदी मतदान हुआ था। 1985 के 2014 के बीच यहां पर इस सीट पर 6 बार बीजेपी और दो बार असम गण परिषद जीती है।

    profile of Nawgong lok sabha constituency

    राजनीतिक घटनाक्रम:
    अगर सीट पर पहली बार चुनाव 1951 में हुआ था तब यहां से कांग्रेस के देवकांत बरुआ ने चुनाव जीता था। 1957 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर लीलाधर केतकी चुनाव लड़े और सासंद बने। लीलाधर केतकी इस सीट से 1957 से 1971 तक चार बार सांसद चुने गए। 1977 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर एक बार फिर देवकांत बरुआ सांसद चुने गए। 1985 में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार मुहिराम सेकिया सांसद बने। बाद में वह असम गण परिषद पार्टी में शामिल हो गए। सेकिया इस सीट से 1991 और 1996 में भी सांसद चुने गए। 1998 में यह सीट कांग्रेस ने फिर से अपने पाले में डाल ली। 1996 में कांग्रेस से यहां निरपेन गोस्वामी सांसद बने। 1999 में इस सीट पर बीजेपी के राजेन गोहेन ने सीट हासिल की। 1999 से लेकर 2014 तक वह लगातार इस सीट से सांसद चुने जा रहे हैं।

    मौजूदा सांसद के बारे में:
    इस सीट से मौजूदा सांसद राजेन गोहेन फिलहाल मोदी सरकार में रेल राज्यमंत्री है। इस सीट से लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके गोहने की इस इलाके में खासी पकड़ मानी जाती है। आपको बता दें कि, 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर के प्रभाव के कारण असम के लोगों ने बीजेपी नीत गठबंधन को 7 सीटें दी थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी-आसु के बीच चल रहा विवाद, बीजेपी के नेताओं से उनकी नाराजगी का राज्य के चुनाव परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नेशनल वोर्टस रजिस्टर, नागरिकता के कानून में बदलाव के अलावा असम अकार्ड को लागू करना एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।

    नौगांव एक परिचय: प्रमुख बातें

    • नौगांव लोकसभा प्रसिद्ध कलांग नदी के किनारे बसी हुई है।
    • गुवाहाटी, सिलचर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट शहरों के बाद नौगांव एक प्रशासनिक और अर्बन जनसंख्या के लिहाज से पांचवा महत्वपूर्ण शहर है।
    • नौगांव उत्तर में सोनितपुर जिले और ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा हुआ है।
    • साक्षरता के लिहाज से यह जिला देश के शीर्ष जिलों में शामिल है।
    • नौगांव शहर की 93.43 प्रतिशत आबादी साक्षर है।
    • जिसमें पुरुष 98.58 फीसदी और महिलाएं 88.08 प्रतिशत साक्षर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+