लोकसभा चुनाव 2019: नरसरावपेट लोकसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अलग-अलग राज्यों के लोकसभा सीट का हाल हम आपको बता दें कि। इस क्रम में हम बता रहे हैं आंध्र प्रदेश की लोकसभा सीट नरसरावपेट के बारे में, जहां वर्तमान में टीडीपी के सांसद आरएस राव है। आरएस राव ने साल 2014 में वाईएसआरसीपी के अयोध्या रामी रेड्डी को हाराकर जीत हासिल की थी।

राजनीतिक महत्व
मौजूदा सांसद आरएस राव को जहां 632464 वोट मिले थे तो वहीं वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार को 597184 वोट हासिल हुए थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में टीडीपी सांसद आरएस राव जहां भारी मतों से जीत हासिल की थी। 74 साल के आरएस राव ग्रेजुएट हैं और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और इंडस्ट्रीलिस्ट बताते हैं। नरासरायपेट सीट पहले आम चुनाव से ही लोकसभा का हिस्सा रही है। टीडीपी के एम वेणुगोपाल रेड्डी ने 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए इस सीट से जीत दर्ज की। कांग्रेस और TDP के बीच इस सीट को लेकर हमेशा से उठा पटक होती रही है।
नरसरावपेट सीट का सांस्कृतिक महत्व
नरसरावपेट लोकसभी सीट के राजनीतिक महत्व के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी खास महत्व रहा है। जहां के ट्यूरिस्ट प्लेस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके इतिहास को देखें तो नरसरावपेट गुंटुर जिले का प्रसिद्ध शहर है। नरसरावपेट का वास्तविक नाम अटलूरू था, जिसे राजा मलराजू नारासा राव ने बदलकर नरसरावपेट कर दिया। अगर इसके महत्व की बात करें नरसरावपेट गुंटूर का प्रमुख कॉमर्शियल सेंटर हैं। जहां कृषि लोगों का मुख्य पेशा है। इस इलाके में सबसे ज्यादा धान, मिर्ची, तंबाकू, कॉटन और दाल की खेती होती है। अगर यहां से मौसम की बात करें तो जहां गर्मी के मौसम में बेहद गर्मी होती है और सर्दी का मौसम सामान्य से कम होता है। जहां कोटाप्पकोंडा प्रसिद्ध धार्मिक जगह है, जहां भगवान शिव की विशाल प्रतिमा है। इस जगह को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं।
10 बार कांग्रेस का कब्जा
तेलंगाना राज्य के गठन के दौरान इस नरसरावपेट ने आंदोलन का उग्र रूप देखने को मिला था। इस सीट पर शुरुआत से ही कांग्रेस की मजबूत पकड़ रही है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में टीडीपी ने कांग्रेस से ये सीट छीन ली। साल 2009 से ही ये सीट TDP के कब्जे में ही, जबकि इससे पहले यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस सीट पर 10 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
लोकसभा सीट का विश्लेषण
अगर इस लोकसभा सीट का विश्लेषण करें तो जहां की कुल मतदाता 1514861है, जिसमें 748465 पुरुष और 766396 महिलाएं है। अगर जातिगत विश्लेषण किया जाए तो कुल जनसंख्या 2041723 में 77.54% जनसंख्या ग्रामीण इलाके में रहती है, जबकि 22.46 प्रतिशत जनसंख्या शहरी इलाके में रहती है। जहां 18.39 % वोटबैंक एससी और 6.95 प्रतिशत एसटी जाति के लोग है। जहां शिक्षित वोटर की संख्या भी अधिक है।साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसमें 1282058 वोट पड़े थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट कांग्रेस और टीडीपी के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications