क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Profile: जानिए कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए चंद्रकांत पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पहले रावसाहब दानवे पाटिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। जिनकी जगह अब चंद्रकांत पाटिल लेंगे। पाटिल महाराष्ट्र सरकार में राजस्व और लोक निर्माण मंत्री हैं। चंद्रकांत पाटिल को संगठनात्मक कौशल के लिए भी जाना जाता है। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए पाटिल को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है।

chandrakant patil, bjp, maharashtra, amit shah, चंद्रकांत पाटिल, भाजपा, महाराष्ट्र

चंद्रकांत पाटिल 2014 से एमएलसी हैं। 2014 में वो पहली बार एमएलसी चुने गए थे। 2016 में उनको राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया। उनके पास राजस्व और लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय हैं। साथ ही अब उनके पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। बता दें कि बीते साल हिंसक होते दिख रहे मराठा आंदोलन को खत्म कराने में चंद्रकांत पाटिल की बड़ी भूमिका थी।

पाटिल कोल्हापुर से आते हैं। उनका पश्चिमी महाराष्ट्र में बड़ा प्रभाव माना जाता है। वो कोल्हापुर और पुणे के गार्जियन मिनिस्टर भी हैं। पाटिल छात्र जीवन से ही आरएसएस से प्रभावित रहे हैं। उनको अमित शाह का करीबी माना जाता है। चंद्रकांत पाटिल ने 1980 में राजनीति की शुरुआत राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ की छात्र शाखा एबीवीपी से जुड़कर की थी। लंबे समय तक वो एबीवीपी से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने आरएसएस में एंट्री मारी और आरएसएस से वो भाजपा में आए। 2004 में भाजपा पाटिल भाजपा में आए और धीरे-धीरे प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा बन गए।

<strong>यूपी BJP में बड़ा फेरबदल, स्वतंत्र देव सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में</strong>यूपी BJP में बड़ा फेरबदल, स्वतंत्र देव सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

Comments
English summary
profile of chandrakant patil president of bjp maharashtra
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X