लोकसभा चुनाव 2019: अलीगढ़ लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ लोकसभा पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है। साल 2014 में यहां पर बीजेपी के सतीश कुमार गौतम ने बसपा के डाक्टर अरविंद को हराकर यह सीट अपने नाम की थी। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर BSP दूसरे, SP तीसरे, कांग्रेस चौथे और AAP पांचवें नंबर पर रही थी। , साल 2014 के चुनाव में 1793126 वोटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। सासंद सतीश गौतम और बसपा नेता के बीच में वोटों का अंतर केवल 26 प्रतिशत था। सतीश गौतम की जीत में मोदी लहर का भी बड़ा योगदान था, जबकि बसपा की हार के पीछे उसकी अपनी गलतियां थीं, जिसके कारण उसे साल 2014 में भारी निराशा हाथ लगी थी।

profile of Aligarh lok sabha constituency

राजनीतिक घटनाक्रम:
1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारी थी। इसके बाद भारतीय क्रांति दल ने अलीगढ़ में अपना खाता खोला और लगातार 2 बार अलीगढ़ में वो जीती, उसके बाद यहां पर जनता पार्टी ने विजय हासिल की। साल 1984 में यहां कांग्रेस ने वापसी की लेकिन 1991 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अलीगढ़ में कदम रखा और 2004 तक उसी का वर्चस्व इस सीट पर रहा, इस दौरान भाजपा की नेता शीला गौतम अलीगढ़ की सांसद रही और 13 सालों तक यह पद संभाला, 2009 में इस सीट पर BSP ने कब्जा किया लेकिन साल 2014 में एक बार फिर से ये सीट बीजेपी की झोली में चली गई।

मौजूदा सांसद के बारे में:
यहां के मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने ये सीट बसपा के डॉक्टर अरविंद को 286736 वोटों से हराकर हासिल की थी, सतीश गौतम रसायन और उर्वरक विभाग के स्थायी सदस्य रहे हैं, यही नहीं वो रेल मंत्रालय के परामर्श समिति के भी मेंबर हैं, अपने 5 साल कार्यकाल के दौरान इन्होंने लोकसभा में 94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है और इस दौरान इन्होंने 12 डिबेट में हिस्सा लिया और मात्र 37 सवाल पूछे,जो कि आंकड़ों के मद्देनजर अच्छा रिकार्ड नहीं कहा जा सकता।

अलीगढ़ एक परिचय: प्रमुख बातें

  • उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र अठारहवीं शताब्दी से पहले 'कोल' कहलाता था।
  • यह क्षेत्र की दृष्टि से भारत में 55वें स्थान पर आता है, मुगल इतिहास में भी लिखा है कि अकबर और जहांगीर अक्सर 'कोल' में शिकार खेलने के लिए आया करते थे।
  • अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें से एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
  • अलीगढ़ की 79 प्रतिशत आबादी हिंदू और 19 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+