लोकसभा चुनाव 2019: आगरा लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है। साल 2014 में यहां पर बीजेपी के रामशंकर कठेरिया ने बसपा के नारायण सिंह को 300263 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। ताज नगरी के नाम से मशहूर आगरा की ये लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2014 के चुनाव में 1814739 वोटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 55 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं।
राजनीतिक
घटनाक्रम
1952
में
हुए
लोकसभा
चुनाव
में
कांग्रेस
के
नेता
अचल
सिंह
ने
यहां
से
जीत
हासिल
की
थी
वो
आगरा
के
पहले
सांसद
बने
थे।
अचल
सिंह
आगरा
से
5
बार
जीते
और
25
सालों
तक
आगरा
का
लोकसभा
में
प्रतिनिधित्व
किया
था।
1977
भारतीय
लोकदल
के
शम्भुनाथ
चतुर्वेदी
आगरा
से
MP
बने।
लेकिन
1980
में
यहां
फिर
से
कांग्रेस
की
वापसी
हुई
और
निहाल
सिंह
सांसद
बने,
वो
लगातार
2
बार
यहां
से
एमपी
रहे
लेकिन
1989
में
ये
सीट
जनता
दल
के
हाथ
में
आ
गई।
1991
में
पहली
बार
यहां
भाजपा
जीती
और
इसके
बाद
लगातार
3
बार
उसका
इस
जीत
पर
प्रभुत्व
रहा
,
इस
दौरान
भगवान
शंकर
रावत
यहां
के
सांसद
रहे
लेकिन
1999
में
मशहूर
अभिनेता
राज
बब्बर
समाजवादी
पार्टी
की
टिकट
पर
आगरा
से
चुनाव
लड़े
और
विजयी
हुए
वो
लगातार
2
बार
इस
सीट
से
जीते।
लेकिन
साल
2009
में
फिर
से
इस
सीट
पर
बीजेपी
की
वापसी
हुई
और
राम
शंकर
कठेरिया
यहां
से
सांसद
चुने
गए,
वो
साल
2014
में
भी
यहां
से
जीते।
मौजूदा
सांसद
के
बारे
में
राम
शंकर
कठेरिया
अनुसूचित
जाति
की
राष्ट्रीय
समिति
के
अध्यक्ष
हैं
और
वो
मानव
संसाधन
एवं
कल्याण
मंत्री
भी
रहे
हैं,
पिछले
5
सालों
के
दौरान
इनकी
उपस्थिति
लोकसभा
में
73
प्रतिशत
रही
है
और
इस
दौरान
इन्होंने
10
डिबेट
में
हिस्सा
लिया
और
31
सवाल
पूछे।
आगरा एक परिचय: प्रमुख बातें
- आधुनिक आगरा की स्थापना सिकंदर लोधी ने की थी, मशहूर मुगल सम्राट अकबर ने यहां आगरे का किला बनवाया था।
- आगरा को असली पहचान ताजमहल ने दी, ये इमारत दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
- प्रेमनगरी कहे जाने वाले आगरा की 88 प्रतिशत आबादी हिंदू और 9 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है।
- आगरा कुल 4,027 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, इस क्षेत्र की आबादी 4,418,797 है।
- इसके अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जिनके नाम हैं एतमादपुर, आगरा कैंट, दक्षिण आगरा, नार्थ आगा और जलेसर, जिनमें से कैंट और जलेसर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है