लोकसभा चुनाव 2019: नगीना लोकसभा सीट के बारे में जानिए
उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के यशवंत सिंह हैं। यशवंत सिंह ने समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह को 2014 के लोकसभा चुनाव में 92390 वोटों से हराया था। इस चुनाव में सपा दूसरे नंबर पर, बसपा तीसरे नंबर पर और PECP पार्टी चौथे नंबर पर रही थी। 2009 के लोकसभा चुनाव में ये सीट समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह ने जीती थी।

नगीना लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीटें
नगीना लोकसभा सीट साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस सीट के अंतर्गत नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, नेहतौर, नूरपुर और बरहापुर विधानसभा सीटें आती हैं। ये लोकसभा सीट अनुसूचित जाति(एससी) के लिए आरक्षित है।
यशवंत सिंह
नगीना से भाजपा सांसद यशवंत पेशे से डॉक्टर हैं और ग्रामीण विकास की स्थायी समति के सदस्य है। पिछले पांच सालों में सदन में इनकी उपस्थिति 95 प्रतिशत रही। सदन में यशवंत सिंह ने 35 डिबेट में हिस्सा लिया। यशवंत सिंह ने हाल ही में पीएम मोदी से दलितों के लिए आरक्षण बिल पास करने की मांग की थी।
नगीना एक परिचय- प्रमुख बातें
नगीना मुस्लिम बाहुल्य इलाका है
नगीना शिल्प कला के लिए मशहूर है
यहां शीशम और गुलाब की लकड़ी का काम होता है
नगीना की 29 प्रतिशत आबादी हिंदू और 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है
2014 लोकसभा चुनाव में 14, 93419 लोगों ने मतदान किया
मतदान में 53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाओं ने की भागेदारी
भाजपा ने सपा को 9 प्रतिशत वोटों के अंतर से हराया
सपा-बसपा के गठबंधन से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications