लोकसभा चुनाव 2019- लालगंज लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की लालगंज लोकसभा सीटसे इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर सांसद हैं, साल 2014 में ये सीट भाजपा ने सपा को हराकर जीती थी। काठघर लालगंज के नाम से भी जाना जाने वाला यह इलाका मोक्षनगरी वाराणसी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लालगंज तहसील की साक्षरता दर 59.8% है, जिनमें पुरुषों की साक्षरता दर 68.33% और महिलाओं की साक्षरता दर 51.82% है, 629 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में 33.36% अनुसूचित जाति और 0.23% अनुसूचित जनजाति के लोग रहते है, मुख्य रूप से यह इलाका हिन्दू बाहुल्य है, यहां 90.15% लोग हिन्दू और 9.64% आबादी इस्लाम धर्म को मानते है, यहां के लोगों का मुख्य रोजगार कृषि है क्योंकि यहां की मिट्टी बहुत ज्यादा उपजाऊ है, ये मुख्य रूप से आलू, मकई और गेंहू के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

profile of Lalganj lok sabha constituency

लालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पांच सीटें आती है, जिनके नाम हैं दीदारगंज, अतरौलिया, फूलपुर-पवई, निज़ामाबाद और लालगंज, जिनमें से लालगंज की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 1962 में यहां पहली बार आम चुनाव हुए थे , जिसमें प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के विश्राम प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। 1967 और 1971 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 1977 में भारतीय लोकदल ने लगातार यहां तीन बार चुनाव जीता। 1996 में बलि राम ने बहुजन समाज पार्टी को लालगंज में पहली बार जीत दिलाई। 1998 में दरोगा प्रसाद सरोज ने बसपा को हराकर लालगंज में समाजवादी पार्टी की जीत का सूखा ख़त्म किया लेकिन अगले ही साल 1999 में हुए चुनाव में बसपा ने सपा को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। 2004 में सपा के दरोगा प्रसाद और 2009 में डॉक्टर बलि राम चुनाव जीतकर लालगंज के सांसद के रूप में निर्वाचित हुए लेकिन साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर ने यहां से जीतकर सफलता की नई इबारत लिखी।

नीलम सोनकर का लोकसभा में प्रदर्शन

आपको बता दें कि नीलम सोनकर, लालगंज से निर्वाचित होने वाली पहली महिला सांसद है, नीलम सोनकर मानव संसाधन विकास सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति की भी सदस्य हैं, पिछले 5 सालों में लोकसभा में नीलम सोनकर की उपस्थिति 94% रही है, इस दौरान उन्होंने सदन की 49 डिबेट में हिस्सा लिया और 374 प्रश्न पूछे हैं। साल 2014 में इस सीट पर सपा दूसरे, बसपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर थी। उस साल यहां पर 1661470 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 54 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+