लोकसभा चुनाव 2019: कुरनूल लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की कुरनूल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईएसआर कांग्रेस की बुत्ता रेणुका है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी के उम्मीदवार बीटी नायडू को 1,065,732 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी।

कुरनूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र
दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की कुरनूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम करनूल, पट्टीकोंडा, कोडुमर, येमीगनोर, मनत्रेलेयम, अडोनी और अलूर हैं। इसमें से कोडमुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है, जबकि बाकी सामान्य सीटें हैं। कुरनूल लोकसभा सीट में पहला चुनाव 1952 में हुआ जिसमें प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के वाई गादीलिंगाना गौड जीत दर्ज कर सासंद बने थे। 1957 के हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ओसमान खान ने इस सीट पर जीत दर्ज की। साल 1962 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की यशोदा रेड्डी सांसद बनी। 1967 में इस सीट से एक बार फिर वाई गादीलिंगाना गौड सांसद चुने गए। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर जीता।
साल 1971 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के केके रामी रेड्डी ने चुनाव जीता। साल 1977 और साल 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के कोटला विजया भास्कर रेड्डी लगातार दो बार जीतकर सांसद बने। लेकिन 1984 के आम चुनावों में ये सीट तेलगुदेशम के खाते में गई और इस सीट से ई अयप्पू रेड्डी को जीत मिली। कोटला विजया भास्कर रेड्डी कांग्रेस के टिकट पर साल 1989 और साल 1991 के चुनावों में जीत दर्ज एक बार फिर से सांसद बने।
साल 1996 और 1998 के चुनावों में भी इस सीट पर कांग्रेस को ही जीत मिली। लेकिन 1999 में तेलगुदेशम पार्टी ने इस सीट पर कब्जा किया। लेकिन इसके बाद साल 2004 में कांग्रेस ने वापसी करते हुए ये सीट एक बार फिर से जीती। 2004 और 2009 के चुनावों में इस सीट से कांग्रेस के कोटला जयसूर्या प्रकाश रेड्डी सांसद बने। 2014 में वाईएसआर के खाते में ये सीट गई।
बुत्ता रेणुका का लोकसभा प्रदर्शन
कुरनूल लोकसभा सीट से सांसद बुत्ता रेणुका की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक लोकसभा में उनकी उपस्थिति 66 फीसदी रही। उन्होंने लोकसभा में दिसंबर 2018 तक
124 सवाल पूछे। वहीं सदन में बहस में भागेदारी की बात की जाए तो उन्होंने 52 बहसों में हिस्सा नहीं लिया। उनकी शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास है और वो पेशे से कारोबारी हैं।
कुरनूल लोकसभा सीट, परिचय- प्रमुख बातें-
कुरनूल लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 20,16,981 है
ग्रामीण आबादी 69.30% फीसदी और शहरी आबादी 30.70% है।
अनुसूचित जाति 17.50 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 1.28 फीसदी है।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुरनूल लोकसभा सीट पर 72 फीसदी वोटिंग हुई
चुनाव में करीब 10,65,732 लोगों ने वोट डाला।
इस सीट पर कुल 14,81,807 मतदाता हैं।
7,38,791 पुरुष और 7,43,016 महिला मतदाता हैं।
कुरनूल लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन 1980 के बाद के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने सात बार और टीडीपी ने यहां से
दो बार चुनाव जीता है. वाईएसआर कांग्रेस ने साल 2014 में यहां जीत दर्ज की थी। अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है।












Click it and Unblock the Notifications