लोकसभा चुनाव 2019- कानपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी सांसद हैं, जिन्होंने साल 2014 में कानपुर से लगातार तीन बार कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। महाभारत के जमाने में कानपुर 'कर्णपुर' के नाम से जाना जाता था, यह पूरा क्षेत्र 605 किलोमीटर में फैला हुआ है, कानपुर जिले की आबादी 6,377,452 हैं, यहां की साक्षरता दर 70.36% है। गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर शहर 'लेदर सिटी' के नाम से भी मशहूर है, चमड़े के अलावा कानपुर कपड़ा उद्योग के लिए भी प्रसिद्द है इसलिए इसे 'पूर्वी मैनचेस्टर' के नाम से भी संबोधित किया जाता है, यूपी के बड़े शहरों में से एक कानपुर अपने आईआईआटी कॉलेज के लिए पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है।

इस लोकसभा सीट के अंतरग 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं गोविन्द नगर, सिसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर और कानपुर कैंट। 1952 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के हरिहरनाथ शास्त्री ने जीत दर्ज की थी, इस सीट से एस.एम.बनर्जी 1952 से 1977 तक निर्दलीय उमीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे, 1991 में पहली बार यहां पर बीजेपी जीती थी और जगत वीर सिंह 'द्रोण' यहां से एमपी चुने गए, 1996 और 1998 के चुनावों में भी यहां भाजपा का ही राज रहा तो वहीं 1999 में यहां कांग्रेस ने वापसी की और श्री प्रकाश जायसवाल यहां से एमपी चुने गए, वो लगातार तीन बार इस सीट पर निर्वाचित हुए लेकिन साल 2014 के चुनाव में यहां भाजपा ने जीत के झंडे गाड़े और डॉ. मुरली मनोहर जोशी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे।
मुरली मनोहर जोशी का लोकसभा में प्रदर्शन
मुरली मनोहर जोशी , सोलहवीं लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थाई समिति के सदस्य भी हैं, डॉ. जोशी तीन बार इलाहाबाद से विधायक और बनारस से एमपी रह चुके हैं, भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक जोशी को डॉक्टरेट की डिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने दी थी, भाजपा पार्टी का बड़ा नाम डा. जोशी, की पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में उपस्थिति 89 प्रतिशत रही और इस दौरान इन्होंने दो प्रश्न पूछे हैं।
साल 2014 में यहां पर 2164392 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 55 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। उस साल यहां कांग्रेस दूसरे, BSP तीसरे और सपा चौथे नंबर पर रही थी, कानपुर में हिंदुओं की संख्या 82 प्रतिशत और मुस्लिमों की संख्या 15 प्रतिशत है, ये हिंदू बाहुल्य इलाका है।












Click it and Unblock the Notifications