लोकसभा चुनाव 2019: धौरहरा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के धौरहरा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद भारतीय जनता पार्टी की रेखा वर्मा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में रेखा वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के दाऊद को 125675 वोटों से हराया था। इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीएसपी, तीसरे नंबर पर सपा और चौथे नंबर पर कांग्रेस थी।

profile of Dhaurahra lok sabha constituency

धौरहरा लोकसभा में 5 विधानसभा सीटें

यूपी के धौरहरा लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जिनके नाम धौरहरा, हरगांव, कसता,महोली और मोहम्मदी हैं। 2008 में इसे अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया था। 2009 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद ने जीता था। जितिन प्रसाद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री और स्टील मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन साल 2014 में बाजी पलट गई और ये सीट भाजपा की झोली में आ गई और बीजेपी की रेखा वर्मा यहां से पहली महिला एमपी बनीं।

रेखा वर्मा

पिछले 5 सालों के दौरान रेखा वर्मा की लोकसभा में उपस्थिति 87 प्रतिशत रही और इस दौरान उन्होंने 50 डिबेट में हिस्सा लिया और 250 प्रश्न पूछे।

धौरहरा लोकसभा सीट एक परिचय- प्रमुख बातें

धौरहरा एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है
मुस्लिमों की आबादी 53 प्रतिशत और हिंदुओं की आबादी 46 प्रतिशत है
लखीमपुर खीरी का हिस्सा धौरहरा लोकसभा क्षेत्र सीतापुर और बहराइच से सटा हुआ है
धौरहरा कृषि प्रधान क्षेत्र है
धौरहरा काफ़ी पिछड़ा हुआ इलाका है

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में धौरहारा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+