लोकसभा चुनाव 2019: चिकोडी लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। कर्नाटक की चिकोडी लोकसभा सीट से इस वक्त कांग्रेस के नेता प्रकाश बब्बा हुक्केरी सांसद हैं, जिन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश विश्वनाथ को बेहद कांटे के मुकाबले में मात्र 3 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। प्रकाश बब्बा हुक्केरी इसी सीट पर साल 2009 के आम चुनाव में बीजेपी नेता रमेश विश्वनाथ से हार गए थे। साल 2009 और साल 2014 के आम चुनावों में ये दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर 74 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस सीट पर नोटा के पक्ष में 931 वोट पड़े थे। 2014 के चुनाव में इस सीट पर एनसीपी के प्रताप राव तीसे स्थान पर रहे थे और उनको 42,738 मत प्राप्त हुए थे।

profile of Chikkodi lok sabha constituency

प्रकाश बब्बा हुक्केरी

कांग्रेस सांसद प्रकाश बब्बा हुक्केरी की बात करें तो अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान सदन में केवल 3 बार सवाल पूछे और उन्होंने कुल 11 डिबेट में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनकी उपस्थिति 33 प्रतिशत रही। सांसद प्रकाश बब्बा हुक्केरी ने 12 वीं तक की पढ़ाई की है और उनका अपना बिजनेस भी है। 71 साल के हुक्केरी सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काफी सक्रिय रहे हैं।

साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस के नेता प्रकाश बब्बा हुक्केरी को इस सीट पर नजदीकी जीत हासिल हुई थी। उस वक्त प्रकाश बब्बा को 4 लाख 74 हजार 373 वोट प्राप्त हुए थे जबकि रमेश विश्वनाथ को 4 लाख 71 हजार 370 वोट मिले थे। इस तरफ कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी के प्रत्याशी को इस सीट पर 3,003 वोटों से मात दी थी। चिकोडी लोकसभा सीट पर एनसीपी के अलावा जेडीएस के उम्मीदवार भी मैदान में थे। जेडीएस उम्मीदवार श्रीमंत बालासाहेब को 39,992 प्राप्त हुए थे। वहीं, चिकोडी में बीजेपी ने साल 2009 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार रमेश विश्वनाथ ने उस वक्त 4 लाख 38 हजार 081 वोट प्राप्त किए थे जबकि कांग्रेस के प्रकाश बब्बा हुक्केरी को 3 लाख 82 हजार 794 वोट प्राप्त हुए थे। साल 2014 में चिकोडी सीट पर 10 लाख 71 हजार 103 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था जिसमें 5 लाख 64 हजार 257 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था तो 5 लाख 06 हजार 846 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

कब, कौन जीता

चिकोडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। साल 1977 से लेकर 1991 तक चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार शंकरानंद ने इस सीट पर लगातार 5 बार जीत हासिल की। इसके बाद साल 1996 में पहली बार जेडीएस उम्मीदवार रत्नामाला धरेश्वर ने यहां से जीत दर्ज की। साल 1998 के चुनाव में लोक शक्ति पार्टी के रमेश चंदप्पा ने जीत दर्ज की जबकि 1999 में रमेश चंदप्पा जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। साल 2004 में रमेश चंदप्पा ने इस सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की लेकिन अबकी उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद साल 2009 में बीजेपी ने यहां से रमेश विश्वनाथ उम्मीदवार बनाया जिन्होंने कांग्रेस के प्रकाश बब्बा को मात दी। लेकिन कांग्रेस ने साल 2014 में वापसी करते हुए एक नजदीकी मुकाबले में बीजेपी को मात देकर चिकोडी सीट पर कब्जा जमा लिया।

चिकोडी- एक परिचय

चिकोडी की कुल आबादी 20 लाख 59 हजार 216 है जिसमें 86.10 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है जबकि 13.90 फीसदी आबादी शहरी है। यहां 15.78 फीसदी एससी समुदाय के लोग हैं जबकि 4.97 एसएटी समुदाय के लोग हैं। बेलगाम जिले में आने वाली इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें निप्पनी, कगावाड़, हुकेरी, चिकोडी-सदाल्गा, येमकन्मर्दी, कुदची, अथनी और रायबाग शामिल है। कुदची और रायबाग एससी आरक्षित सीटें हैं जबकि येमकन्मर्दी एसटी आरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+