लोकसभा चुनाव 2019: बालाघाट लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है और बीजेपी नेता बोध सिह भगत सांसद हैं, जिन्होंने साल 2014 के चुनाव में यहां पर कांग्रेस की हिना लिखीराम कांवरे को 96041 वोटों से हराकर ये सीट अपने नाम की थी। बालाघाट वैनगंगा नदी की गोद में बसा दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश का एक शांत और सुंदर शहर है, जिसे पहले 'बूरा' के नाम से जाना जाता था, यहां मुख्य आय का श्रोत कृषि है तो वहीं यह इंडिया लिमिटेड़ मैंगनीज के खदान के लिए पूरे देश में जाना जाता है , यहां की जनसंख्या 23 लाख 61 हजार 361 है, जिसमें से 84 प्रतिशत जनसंख्या गांवों में रहती है जबकि 15 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते हैं।

साल 1952 में यहां आम चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने विजय हासिल की थी, साल 1957 में भी उसी का राज यहां पर था तो वहीं 1962 के चुनाव में यहां प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद 1967 और 1971 के चुनावों में यहां पर कांग्रेस का जलवा बरकरार रहा लेकिन 1977 के चुनाव में यहां पर रिपब्लिकन पार्टी ने जीत दर्ज की। 1980, 1984, 1991 और 1996 के चुनावों में यहां कांग्रेस का ही बोलबाला रहा लेकिन 1998 के चुनाव में यहां पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली और गौरीशंकर बिसेन यहां से सांसद बने, इसके बाद साल 1999, साल 2004, साल 2009 और साल 2014 में भाजपा ही यहां से जीतती आ रही है। साल 2014 के चुनाव में यहां से बोध सिह भगत सांसद चुने गए।
पिछले चुनाव में संसदीय क्षेत्र में जातिगत वोट को ध्यान रखते हुए भाजपा ने पवार जाति के पूर्व विधायक बोध सिंह भगत को यहां का प्रत्याशी बनाया था जबकि इसके उलट कांग्रेस ने 30 साल से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए लांजी से विधायक हिना कावरे को प्रत्याशी बनाकर यहां नया दांव खेला था क्योंकि हिना मरार जाति से आती हैं लेकिन कांग्रेस का ये दांव यहां पर फेल हो गया और भाजपा यहां जीत गई।
दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक बोध सिंह भगत की पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में उपस्थिति 82 प्रतिशत रही है और इस दौरान उन्होंने 21 डिबेट में हिस्सा लिया और 113 प्रश्न पूछे हैं। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर नंबर 2 पर कांग्रेस और नंबर 3 पर सपा थी। उस साल यहां कुल वोटरों की संख्या 16 लाख 29 हजार 769 थी, जिसमें से मात्र 11 लाख 13 हजार 364 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 71 हजार 601 और महिलाओं की संख्या 5 लाख 41 हजार 763 थी। बालघाट की 89 प्रतिशत आबादी हिंदू धर्म में और 2 प्रतिशत लोग इस्लाम में यकीन रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications