लोकसभा चुनाव 2019: अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Arunachal West, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम सीट के बारे में, जहां से सांसद किरण रिजीजू हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी के सचिव होने के साथ-साथ भारत के गृह राज्य मंत्री हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार किरण रिजीजू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सांसद रहे तकाम संजय को 40 हजार से अधिक मतों से हराया है।

    profile of Arunachal West lok sabha constituency

    जब से इस सीट से किरण रिजीजू भारत के गृह राज्य मंत्री बने हैं तब से इस सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होने लगी है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में किरण रिजीजू को कुल 1,69,367 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस पार्टी को 1,27,629 वोट मिले थे। इस चुनाव में बीजेपी के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी जबकि कांग्रेस पार्टी को 11 फीसदी वोटों से ज्यादा का नुकसान हुआ था।

    राजनीतिक परिदृश्य
    इस सीट के राजनीतिक परिदृश्य पर की बात करे तो 1977 में यहां पहली बार लोकसभा का चुनाव हुआ। उसके बाद से अभी तक 11 बार हुए चुनाव में कांग्रेस को 7 बार जीत हासिल हुई है। 1980 से लेकर 1996 तक हुए चार बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता प्रेमा खांडू ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1996 में इस सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार ने जीत हासिल की। इसके बाद 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में अरुणाचल कांग्रेस के ओमक अपांग ने चुनाव जीता और सांसद बने।

    दूसरी बार सांसद बने किरण रिजीजू
    इसके बाद 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जर्बोन गैमलिन ने जीत हासिल की और सांसद बनें। 2004 के लोकसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के कब्जे में आ गई और किरण रिजीजू सांसद बनें। 2009 के चुनाव में कांग्रेस की फिर वापसी हुई और उसने बीजेपी को मात देते हुए जीत हासिल की और तकम संजोय सांसद बने। लेकिन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में फिर से बीजेपी की वापसी हुई और किरण रिजीजू सांसद बने। इसके बाद केंद्र में भी बीजेपी की सत्ता आई और किरण रिजीजू केंद्रीय राज्य मंत्री बन गए।

    इतने लाख वोटर हैं इस सीट पर
    अब इस सीट के बारे में आपको बता दें कि यहां पर कुल वोटरों की संख्या 4,46,515 है। इनमें 2,19,334 पुरुष मतदाता है जबकि 2,27,181 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर राजनीतिक पार्टियों के स्ट्राइक रेट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी की 75 फीसदी है जबकि बीजेपी की 25 फीसदी। 1980 के बाद से कांग्रेस ने 6 बार और बीजेपी ने 2 बार इस सीट पर कब्जा किया है। इस सीट से सांसद किरण रिजीजू ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं।

    2014 के लोकसभा चुनाव में पड़े थे 75 फीसदी वोट
    2014 के लोकसभा चुनाव के बारे में बात करें तो इस सीट पर कुल 75 फीसदी वोट पड़े थे। जिसमें कुल वोटरों की संख्या 3,35,665 थी। इसमें 1,59,978 पुरुष वोटर थे जबकि 1,75,687 महिला वोटर थी। अब देखना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से उम्मीदवार कौन होता है। लेकिन इतना तो साफ है कि इस सीट पर लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच में ही होने वाली है। यह भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू इसी सीट से मैदान में उतरेंगे या फिर किसी और सीट से पार्टी उनको चुनाव मैदान में उतारती है। लेकिन इतना तो साफ है कि लड़ाई इस बार भी टक्कर की होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+