दिल्ली प्रदूषण: HC ने आप सरकार को लगाई फटकार, कहा-युद्ध स्तर पर खरीदी जाएं बसें

दिल्ली में प्रदूषण की वजह की वजह से इमरजेंसी जैसी हालात बन गई है। खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है।

delhi pollution

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण की वजह की वजह से इमरजेंसी जैसी हालात बन गई है। खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने आप सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए और बसों की जरूरत है और सरकार को युद्ध स्तर पर सरकार को बसें खरीदनी चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि आप सरकार को युद्ध स्तर पर इसका हल निकालना चाहिए और दिल्ली में लोग सांस तक नहीं ले पा रहे है। उच्च न्यायालय के गलियारों में भी धुंध है। शहरों पर गाड़ियों की तादत को कम करने के लिए बसों की जरूरत है और आप सरकार को युद्ध स्तर पर बसें खरीदनी चाहिए।

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की खंडपीठ ने कहा कि सरकार को फौरन बसें खरीदनी चाहिए। सरकार ऑड-ईवन को लागू करने के लिए तैयार है तो उसे पहले लोगों के लिए एक उचित सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की बड़ी वजह गाड़ियां है, ऐसे में सरकार को इसे कम करने के लिए युद्ध स्तर पर बस खरीदनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+