हेलीकॉप्टर क्रैश की तस्वीर आधिकारिक नहीं, खोजबीन अभी भी जारी: भारतीय वायु सेना

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की बात पर वायु सेना के पीआरओ ने कहा है कि कि कुछ टीवी चैनलों ने उस जगह की तस्वीरें दिखाई हैं, जहां माना जा रहा है कि यह एडवांस लाइट हैलिकॉप्टर क्रैश हुआ होगा। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा लग रहा है कि जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं वो एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर की नहीं हैं और ना ही यह किसी आधिकारिक स्रोत की हैं। वह बोले कि लापता हेलीकॉप्टर की खोज जारी है और जैसे ही कल मौसम साफ हो जाएगा, उसके बाद हेलीकॉप्टर को खोजने का काम और अधिक तेजी से किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर क्रैश की तस्वीर आधिकारिक नहीं, खोजबीन अभी भी जारी: भारतीय वायु सेना

क्रैश होने की थी खबर
मंगलवार को क्रैश हुए इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के इस हेलीकॉप्‍टर का मलबा मिलने की खबरें भी सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि यह मलबा अरुणाचल प्रदेश के पमपुनपारे जिले में मिला है। यह भी कहा गया कि इस क्रैश में हेलीकॉप्टर में सवार सभी क्रू मेंबर्स की मौत हो चुकी है। इस मलबे के बुधवार की सुबह मिले की बात कही जा रही है। इसके बाद वायुसेना के पीआरओ की तरफ से आए बयान से थोड़ी आस बंधी है कि शायद वह हेलीकॉप्टर क्रैश न हुआ हो या फिर हो सकता है उसमें सवार लोग बच गए हों।

तीन क्रू मेंबर थे हेलीकॉप्टर में
इस हेलीकॉप्‍टर में तीन ऑपरेटिंग क्रू सवार बताए जा रहे हैं। इससे पहले बीएसएफ का एक हेलीकॉप्‍टर उस समय हादसे का शिकार होते-होते बचा था जब गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू उसमें सवार थे। इस हेलीकॉप्‍टर ने अरुणाचल की राजधानी ईटानगर स्थित‍ पॉलिटेक्निक प्‍लेग्राउंड पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। यह जगह उस जगह से ज्‍यादा दूर नहीं थी जहां से आईएएफ का हेलीकॉप्‍टर गायब हुआ था।

मंगलवार को गायब हुआ था हेलीकॉप्टर
आईएएफ का एडवांस्‍ड हेलीकॉप्‍टर मंगलवार को 3:47 मिनट पर गायब हुआ था। इस हेलीकॉप्‍टर ने नाहरलागुन के सागली एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था। एटीसी से उसका संपर्क असम के छाबुआ में टूट गया था। हेलीकॉप्‍टर एक रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन से लौटते समय एक हादसे का शिकार हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+