पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाए आजादी के नारे
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छात्रों ने पाक सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, लगाए आजादी के नारे
नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक बार फिर से आजादी के नारे लगे हैं। यहां हजीरा स्थित डिग्री कॉलेज में छात्रों ने एक रैली निकाली और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों रैली में आजादी के नारे लगाए और उन्होंने नारा बुलंद किया कि आजादी हमारा हक है और हम इसको हासिल करके ही रहेंगे। यह रैली जेके नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जंदाली में निकाली गई थी, जहां पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाए गए। यहां के स्थानीय नेता नियाकत खान ने पाकिस्तान सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान इस इलाके में लगातार आतंकियों को भेजता है, वहां यहां की शांति को भंग करने के लिए आतंकियों का इस्तेमाल करता है।

यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी अत्याचार के खिलाफ किया जा रहा है, लोगों ने इस प्रदर्शन के जरिए पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान की सेना पर जमकर हमला बोला और अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके अलावा सिंध प्रांत में भी लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। हालांकि पाकिस्तान यहां लोगों की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश करता रहता है। पाकिस्तान की सेना यहां के लोगों के प्रदर्शन को शांत करने के लिए काफी सख्त रुख अख्तियार करती है। यहां के लोग चीन-पाक के आर्थिक गलियारे के भी खिलाफ हैं और लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
Recommended Video

भारत पहले ही कर चुका है अपना रुख साफ
आपको बता दें कि पीओके पर भारत ने अपना रुख हमेशा से ही साफ कर रखा है, भारत हमेशा से कहता आ रहा है कि पीओके और गिलगित बालिस्टान पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है और इसे पाकिस्तान को खाली करना ही होगा। भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जम्म-कश्मीर का विवाद गिलगित-बालिस्तान पर अवैध कब्जे की वजह से ही है।












Click it and Unblock the Notifications