प्रियंका ने संभाल ली राहुल की कमान, वॉर रुम में की इंट्री

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वॉर रुम तैयार हो गया है। राहुल एक्जिव हो गए हैं। चपनाव की रणनीति तैयार की जा रही है तो राहुल की गिरती साख को बचाने के लिए बहन प्रियंका ने भी कमर कस ली है। प्रियंका भले ही फ्रंड रो में आने से मना कर रहीं हो, लेकिन राहुल गांधी की चुनावी तैयारी के लिए वह बैकग्रांउड से पूरा जोर लगा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल के चुनावी कैंपेन के लिए बनाए गए 'वॉर रूम' की कमान प्रियंका ने संभाली ली है। राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन स्थित निवास पर बने वॉर रुम की कमांडर प्रियंका बन गई हैं। कांग्रेस को चुनाव में अच्छी स्थिति में लाने के लिए प्रियंका रोज होने वाली बैठकों नें भी शामिल होती हैं और योजनाओं को अंतिम रूप देने में उनकी अहम भूमिका होती है।

इस वॉर रुम से प्रियंका अप्रत्यक्ष रुप लोकसभा चुनावों के दौरान विरोधियों पर निशाना साधेगी। चुनाव प्रचार और रणनीति बनाने में प्रियंका राहुल गांधी की मदद करेंगीं। राहुल के रणनीति बनाने और उनकी मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रियंका कुछ दिनों पहले राहुल के निवास पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ की गई मुलाकात में इसके संकेत भी दे चुकी हैं।

राहुल के वॉर रुम की कमांडर हैं प्रियंका

राहुल के वॉर रुम की कमांडर हैं प्रियंका

राहुल गांधी के लिए बने वॉर रुम की कमांडर प्रियंका बन गई हैं। प्रियंका रोज होने वाली बैठकों नें भी शामिल होती हैं और योजनाओं को अंतिम रूप देने में उनकी अहम भूमिका होती है।

 

 

रायबरेली और अमेठी में करती हैं प्रचार

रायबरेली और अमेठी में करती हैं प्रचार

प्रियंका परिवार के सदस्यों के लिए अमेठी-रायबरेली-सुल्तानपुर में सोनिया और राहुल के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालती रहीं हैं।

 

 

 

आइडिया मेकर हैं प्रियंका

आइडिया मेकर हैं प्रियंका

2014 के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे, लेकिन प्रियंका उनके लिए आइडिया देने और प्लानिंग करने जैसे बड़े काम से जुड़ गई हैं। हालांकि प्रियंका फिलहाल पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाने नहीं जा रही हैं।

प्रियंका के हाथों में राहुल की कमान

प्रियंका के हाथों में राहुल की कमान

प्रियंका राहुल के चुनावी वार रूम का एक अहम हिस्सा बन गई हैं। प्रियंका ना सिर्फ राहुल को सलाह देती हैं बल्कि रणनीति बनाने में भी अपनी भूमिका निभाती हैं। जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब भी प्रियंका लगातार राहुल के साथ देखी गई थीं।

राहुल को सिखाती हैं प्रियंका

राहुल को सिखाती हैं प्रियंका

पार्टी के करीबी सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने जयपुर चिंतन शिविर में जो भाषण दिया था, उसे तैयार करने में उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रियंका ने राहुल के भाषण में फेरबदल करते हुए पिता राजीव गांधी औऱ दादी इंदिरा गांधी की यादें और रात में राहुल के कमरे में उनकी मां सोनिया के आने और रोने की बात जुड़वाई।

राहुल की परछाई हैं प्रियंका

राहुल की परछाई हैं प्रियंका

राहुल गांधी के पहले मीडिया इंटरव्यू में प्रियंका वहां मौजूद रही थीं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक प्रियंका राहुल गांधी के बेहद करीब हैं और बीते एक दशक में राजनीति में राहुल को मजबूत करने में उनका बड़ा हाथ है।

 

 

English summary
Priyanka Vadra's involvement in the affairs of Rahul Gandhi has grown manifold with indications that she has taken charge of the backend office of Congress vice-president managing the Lok Sabha campaign.
Please Wait while comments are loading...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+