संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे निक-प्रियंका और विदेशी मेहमान, Video वायरल
Recommended Video

जोधपुर। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को गायक निक जोनस के साथ उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन वेडिंग की थी और रविवार को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस वक्त पूरा सोशल मीडिया प्रियंका और निक की शादी की खबरों से पटा पड़ा है, इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्रांगाम पर अपनी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके पति निक और उनके विदेशी मेहमान संगीत की धुनों पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं।

देसी अंदाज में निक ने मोहा सबका मन
प्रियंका और निक के विदेशी मेहमान देसी अंदाज में बहुत ज्यादा हसीन लग रहे हैं, आप वीडियो देखकर इस शादी की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। निक की एंट्री इस संगीत समारोह में सबसे भारी दिखी तो वहीं प्रियंका ने भी अपनी मां के साथ जमकर ठुमके लगाए।

हमेशा की तरह काफी हसीन दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की शादी की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आई हैं जिसमें निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, अंबानी परिवार और परिणीति चोपड़ा भरपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, इस दौरान प्रियंका बहुत ज्यादा खुश दिख रही हैं। प्रियंका ने संगीत में साड़ी पहनी थीं और कहना गलत ना होगा वो हमेशा की तरह काफी हसीन दिख रही थीं।

अगस्त में हुआ प्रियंका और निक का रोका
गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

निक के प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था
जबकि निक ने कहा कि वो देखकर समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा - क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बना सकता हूं और प्रियंका ने हां कह दी।
देखें वीडियो
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on












Click it and Unblock the Notifications