क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

निक जोनस संग हुआ प्रियंका चोपड़ा का रोका, देखिए सेरेमनी की पहली तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना रिश्ता आखिर पब्लिक कर दिया है। मुंबई में प्रियंका के घर हुए दोनों के रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका और निक का शनिवार सुबह रोका हुआ, जिसमें दोनों का परिवार मौजूद था।

Google Oneindia News

Recommended Video

Priyanka Chopra & Nick Jonas Engagement: FIRST photo from the ROKA CEREMONY ! | FilmiBeat
Priyanka Chopra, Nick Jonas

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना रिश्ता आखिर पब्लिक कर दिया है। मुंबई में प्रियंका के घर हुए दोनों के रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका और निक का शनिवार सुबह रोका हुआ, जिसमें दोनों का परिवार मौजूद था। रोके के बाद शाम को सगाई की खास पार्टी रखी जाएगी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद है।

पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ रोका

पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ रोका

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका हो गया है। शनिवार सुबह मुंबई में प्रियंका के घर पूरे रीति-रिवाज के साथ रोके की रस्म निभाई गई। इस खास मौके पर प्रियंका का पूरा परिवार और निक के माता-पिता मौजूद थे। प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त भी उनके रोके में शामिल हुए।

तो निक जोनस ने इस अंगूठी से किया था प्रियंका को प्रपोज, देखिए पहली तस्वीरतो निक जोनस ने इस अंगूठी से किया था प्रियंका को प्रपोज, देखिए पहली तस्वीर

देसी अवतार में नजर आए प्रियंका के ससुराल वाले

देसी अवतार में नजर आए प्रियंका के ससुराल वाले

रोके के लिए प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। जहां प्रियंका अपने पीले सूट में कहर ढा रही थीं वहीं निक भी कुर्ते-पायजामा में कुछ कम नहीं लग रहे थे। ये शायद पहली बार है जब निक को भारतीय परिधान में देखा गया है। निक के अलावा उनके माता-पिता ने भी भारतीय परिधान पहना हुआ था, जो उनपर काफी जंच रहा था।

निक संग नहीं आए उनके भाई!

निक संग नहीं आए उनके भाई!

निक जोनस अपने माता-पिता के साथ गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे। निक जोनस और उनके परिवार को एयरपोर्ट लेने प्रियंका खुद गई थीं, लेकिन वो अलग गाड़ी से घर लौटीं। निक के भाई केविन, जो और फ्रैंकी जोनस उनके साथ मुंबई नहीं आए हैं। प्रियंका और निक शनिवार शाम को अपनी सगाई की आलीशान पार्टी भी देंगे।

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!

सगाई पार्टी में शामिल होंगे ये सितारे

सगाई पार्टी में शामिल होंगे ये सितारे

इस पार्टी में प्रियंका की कजिन परीणीति, कई फिल्मों में प्रियंका के को-स्टार रह चुके रणवीर सिंह, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस रवीना टंडन, सोफी चौधरी समेत कई सितारों के दिखने की उम्मीद है। वहीं शाहरुख-सलमान इस पार्टी में आएंगे या नहीं, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। प्रियंका और निक इस साल शादी कर सकते हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas
English summary
Priyanka-Nick Engagement: Check Out The First Picture Of Priyanka Chopra And Nick Jonas Roka Ceremony.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X