क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रैली में प्रियंका गांधी को हुई देर, तो मंच पर जल्दी पहुंचने के लिए साड़ी में ही लगा दी दौड़, सामने आया Video

Google Oneindia News

दिसपुर। असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राज्य में चुनावी रैलियों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में आज यानी मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेजपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली का एक वीडियो में भी सामने आया है जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा मंच की तरफ दौड़ते हुए जाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रैली के लिए कांग्रेस नेता देर से पहुंची थीं जिसकी वजह से उन्होंने मंच की तरफ जाने के लिए दौड़ लगा दी।

Recommended Video

Assam Election 2021: चुनावी रैली में लेट हुई Priyanka Gandhi तो दौड़ पड़ी, Video | वनइंडिया हिंदी
साड़ी में दौड़ती नजर आईं प्रियंका गांधी

साड़ी में दौड़ती नजर आईं प्रियंका गांधी

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंच की तरफ जाती दिख रही हैं। प्रियंका गांधी ने मेहरून साड़ी पहनी हुई है, बीच-बीच में वह अपने समर्थकों का अभिवादन भी स्वीकार कर रही हैं। तभी प्रियंका गांधी अपने कदमों को तेज करती हैं और मंच की तरफ जल्दी-जल्दी आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी चुनावी जनसभा में तय समय से थोड़ी देर से पहुंची थीं। जिस वजह से उन्होंने अपने कदमों की तफ्तार तेज की।

सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने देंगे दो हजार

सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने देंगे दो हजार

जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहा है कि अगर असम में उनकी पार्टी की सरकार आती है तो महिलाओं के लिए विशेष तौर पर योजनाएं चलाई जाएंगी। प्रियंका ने कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए कैश दिए जाएंगे। वहीं जो महिलाएं और मजदूर चाय के बागानों में काम करते हैं, उनको प्रतिदिन 365 रुपए की दिहाड़ी सुनिश्चित की जाएगी।

वोट के लिए हर कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी

वोट के लिए हर कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी है। लंबे वक्त से सत्ता वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस हर तरह से यहां लोगों के दिलों के करीब जाने की कोशिश कर रही है और यही कारण है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का असम दौरा काफी अहम माना जा रहा है। मालूम हो कि इस दौरे पर प्रियंका गांधी का एक अलग ही रूप देखने को मिला है, सोमवार को वो परंपरागत रिवाज में जहां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना करती नजर आई थीं, वहीं आज वो चाय के बागान में एक महिला श्रमिक के रूप में पत्तियां तोड़तीं दिखाई दीं ।

यह भी पढ़ें: असम चुनाव: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने देंगे दो हजार रुपए

Comments
English summary
Priyanka Gandhi was late in rally seen running towards the stage Video
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X