UP पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग जाएंगी प्रियंका, जानें क्या मामला
Recommended Video
नई दिल्ली। यूपी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल और प्रियंका गांधी नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राज्य की पुलिस द्वारा उठाए गए सख्त कदम के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाएंगी। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, सांसद पी एल पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
प्रियंका गांधी ने इससे पहले भी राज्यपाल के पास यूपी पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर जांच की मांग की थी। प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ऐसे कदम उठा रही है, जिसका कोई लीगल आधार नहीं है। बिजनौर में दो लोगों की मौत को लेकर भी प्रियंका ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे।
दिसंबर 2019 में प्रियंका गांधी ने लखनऊ का दौरा किया था। इस दौरान प्रियंका सदफ जफर और दारापुरी के परिवारवालों से मुलाकात करने के लिए जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था, इस दौरान प्रियंका ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनका गला दबाया और धक्का दिया। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप का भी खंडन किया था। प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए यूपी सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है।
बता दे कि सीएए को लेकर यूपी में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए, तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में भी लिया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जो लोग प्रदर्शन में हिंसा कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाए और हर्जाने के रूप में दोषी लोगों की प्रॉपर्टी सील की जाए।
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी बोले-भारत को एक अच्छी विपक्षी पार्टी की जरूरत