राहुल गांधी के बेटे गोद लेने पर भड़कीं प्रियंका, भेजा नोटिस
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ मीडिया घरानों पर भड़कीं हुई है। गुस्से से लाल-पीली हुई प्रियंका ने मीडिया हाउसों को लीगल नोटिस भेजा है।
दरअसल प्रियंका मीडिया द्वारा चलाए गए उस खबर से भड़की हुईं है, जिसमें कहा गया था कि वे अपने बेटे को राहुल गांधी को गोद दे रही हैं। कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि प्रयंका ने अपने बेटे रेहान वाड्रा को राहुल गांधी को गोद दिया है। राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के बेटे को गोद लेकर कांग्रेस का अगला नेतृत्व सौंपनी की तैयारी में हैं।
इस खबर से नाराज प्रियंका ने अपने बेटे की मानहानि के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा है कि वह अपने परिवार के बारे में झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी। अखबार की खबर में कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर व्याप्त अटकल के आधार पर कहा गया है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के बेटे रेहान को गोद ले रहे हैं, ताकि उनका उपनाम गांधी हो सके।
नाराज प्रियंका ने इसे मनगढंत कहानी बताया है। इसे खारिज करते हुए उन्होंने मीडिया हाउसों को नोटिस भेजा है। प्रियंका ने इस खबर पर भी कड़ी आपत्ति जताई है कि उनके बेटे के स्कूल प्रवेश फॉर्म में उसके अभिभावक का नाम राहुल गांधी है।