इस महीने लोधी रोड का सरकारी बंगला खाली कर देंगी प्रियंका, कोरोना के हालात सुधरने पर शिफ्ट होगीं लखनऊ

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस महीने के आखिर तक दिल्ली के लोधी रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली कर देंगी, जिसमें वो अभी रह रही हैं। हालांकि वो तुरंत ही लखनऊ शिफ्ट नहीं होंगी। बताया गया है कि कोरोना का फैलाव कुछ कम होने के बाद वो लखनऊ में शिफ्ट हो जाएंगी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में वहीं से पूरी तरह एक्टिव होंगी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। पहले कहा जा रहा था दिल्ली का बंगला खाली करने के बाद वो सीधे लखनऊ शिफ्ट होंगी।

अगस्‍त तक खाली करना है बंगला

अगस्‍त तक खाली करना है बंगला

प्रियंका गांधी से 1 अगस्‍त तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। प्रियंका से कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त से आगे रहती हैं, तो उन्हें जुर्माना देना होगा। प्रियंका को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है, इस नोटिस में ये भी लिखा गया है कि प्रियंका गांधी अपने लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला नंबर 35 को 1 महीने के भीतर खाली करें। प्रियंका को उनके पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद एसपीजी सुरक्षा दिए जाने के बाद ये बंगला अलॉट किया गया था। बीते साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटा ली थी। केंद्र सरकार का कहना है कि एसपीजी सिक्योरिटी मिलने की वजह से ही उनको यह बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है।

लखनऊ के कौल हाउस में चल रहा मरम्मत का काम

लखनऊ के कौल हाउस में चल रहा मरम्मत का काम

प्रियंका लखनऊ के हजरतगंज में गोखले मार्ग स्थित घर में रहने आ सकती हैं। यह घर इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है। सालों से गोखले मार्ग पर स्थित कौल का बंगला बंद पड़ा है। काफी समय से इस घर की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अपने बच्चों के साथ प्रियंका यहां शिफ्ट हो जाएंगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में यहीं से पार्टी के लिए काम करेंगी।

यूपी की राजनीति में उतर चुकी हैं प्रियंका

यूपी की राजनीति में उतर चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव से ही उत्तर प्रदेश की राजनिति में सक्रिय हैं। हाल के दिनों में वो लगातार भाजपा सरकार को निशाने पर ले रही हैं। प्रवासी मजदूरों, कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दोंलपर वो लगातार भाजपा को घेर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर भी दिख रहे हैं, जिसकी बड़ी वजह प्रियंका को ही माना जा रहा है। कई कांग्रेस नेता तो प्रियंका को 2022 में यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस घोषित करने की मांग भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+