प्रियंका गांधी भी नहीं बदल पाईं कांग्रेस की किस्मत, जानिए क्या बोलीं BJP की जीत पर

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी जनता को लुभाने में नाकाम रही। चुनावी नतीजों के रुझान कांग्रेस पार्टी और खासकर उसके अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बड़ी बहन एवं पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए कभी ना भूला पाने वाले रहे। प्रियंका प्रचार के दाैरान में कांग्रेस पार्टी के लिए खूब रैलियां करती दिखीं लेकिन वो भी पार्टी की किस्मत नहीं बदल पाईं। हार के बाद प्रियंका ने बीजेपी को जीत की बधाई दी।

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी ने कहा- "हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर गुरुवार को कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा को बधाई देती हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जनता ने फैसला किया है। इसका पूरा सम्मान करते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं।

बता दें कि प्रियंका गांधी की तुलना उनकी दादी इंदिरा गांधी से की जाती है। यह देख प्रियंका ने पार्टी को सपोर्ट करने के लिए लंबा प्रचार किया। पार्टी के लिए वोट मांगे, लेकिन उनके सहयोग के बाद भी कांग्रेस की खस्ता हालत होती दिखी। गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 542 में से 82 सीटें जीत ली हैं और 220 सीटों पर आगे है। सात चरण में हुए मतदान में जनता ने विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है और रुझानों के अनुसार कांग्रेस पार्टी सिर्फ 51 सीटों पर आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+